फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Torch procession taken out in support of Bharat Bandh

भारत बंद के समर्थन में निकाला मशाल जुलूस

Sat, 25 Sep 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Torch procession taken out in support of Bharat Bandh
गुरुग्राम। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 27 सितंबर को भारत बंद को लेकर समर्थन जुटाने के लिए शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। देर शाम निकाले गए इस जुलूस में कई संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

जुलूस कमला नेहरू पार्क से आरंभ होकर अपना बाजार से डाकखाना चौक होते हुए सदर बाजार, सोहना चौक से वापस कमला नेहरू पार्क पहुंचा। यहां अपने संबोधन में संयुक्त किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष एडवोकेट संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन को 10 महीने पूरे हो गए। सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ किसान मोर्चे ने भारत बंद का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार को हर हाल में किसान-मजदूर की ताकत के सामने झुकना होगा। संतोख सिंह ने शहरवासियों से भारत बंद के लिए समर्थन मांगते हुए कहा कि यह केवल किसानों की लड़ाई नहीं है बल्कि सभी देशवासियों की लड़ाई है। इसमें सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जुलूस में युवाओं और ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने जोश के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed