फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tonight, women will travel for free in roadways buses till midnight

आज मध्य रात्रि तक महिलाएं करेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

Thu, 11 Aug 2022 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Tonight, women will travel for free in roadways buses till midnight
गुरुग्राम। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांध सकें, इसके लिए प्रदेश सरकार ने 36 घंटे तक रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की घोषणा की है। बुधवार दोपहर 12 बजे महिलाओं के लिए मुफ्त सफर शुरू हुआ है, जिसमें महिलाएं अपने 15 वर्ष तक बच्चों के साथ सफर कर सकेंगी। बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि तक रोडवेज बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर का प्रावधान है।
विज्ञापन

गुरुग्राम बस डिपो की ओर से सभी रूटों पर रोडवेज बसों का सभी रूटों पर संचालन किया जा रहा है, ताकि महिलाओं को अपने मायके जाने में असुविधा न हो। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के मायके जाने के चलते बुधवार को दोपहर बाद रोडवेज बसों में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

हरियाणा परिवहन विभाग की जो रोडवेज बसें दूसरे राज्यों में जाती हैं, उन बसों में सिर्फ हरियाणा राज्य में ही महिलाओं को मुफ्त सफर मिलेगा। गुरुग्राम बस डिपो से उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून व हल्द्वानी, हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ धाम व शिमला, जम्मू के कटरा, उत्तरप्रदेश के अलीगढ़, मथुरा, आगरा, मुरादाबाद, राजस्थान के जयपुर, बालाजी व खाटू श्याम तक रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। इन रूटों पर रोडवेज बसों में दूसरे राज्य की सीमा शुरू होते ही महिलाओं को टिकट लेनी होगी। रोडवेज बसों में जांच के लिए उड़नदस्ता टीम भी अलग-अलग रूटों पर तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी टीमें बसों में सफर करने वाले लोगों की टिकट की जांच करेंगी। जो परिचालक बुधवार दोपहर 12 बजे से बृहस्पतिवार रात्रि 12 बजे के बीच महिलाओं व 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से किराया लेता है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उड़नदस्ता टीम को महिलाओं की तरफ से कोई शिकायत मिलती है तो चालक-परिचालक से इसका जवाब मांगा जाएगा।

गुरुग्राम बस डिपो की ओर से बुधवार को आगरा रूट पर एक अतिरिक्त बस चलाई गई है, यह बस बृहस्पतिवार को भी आगरा जाएगी। जिन रूटों पर यात्रियों की ज्यादा संख्या होती है तो गुरुग्राम डिपो की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। रोडवेज बसों में सफर के दौरान महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसको लेकर चालक-परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं।
- गोविंद, ड्यूटी निरीक्षक (डीआई), गुरुग्राम बस डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed