फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tomorrow is the last chance to get admission in ITI

Gurugram News: आईटीआई में प्रवेश का अंतिम मौका कल

Sat, 13 Sep 2025 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow is the last chance to get admission in ITI
गुरुग्राम।
विज्ञापन

हरियाणा ने राज्य के सभी सरकारी व निजी आईटीआई संस्थानों में सत्र 2025-26 के लिए ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। यह प्रक्रिया 15 सितंबर से 30 सितंबर 2025 तक संस्थान स्तर पर आयोजित की जाएगी। जिन छात्रों को अब तक दाखिला नहीं मिल पाया है, उनके लिए यह अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। अभ्यर्थी 13 सितंबर से नए आवेदन भर सकते हैं। नए प्रवेश और पुराने दोनों आवेदनों की संयुक्त मेरिट सूची के आधार पर किए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया में आरक्षण लागू नहीं होगा। जिन अभ्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा, उन्हें 30 सितंबर तक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित संस्थान में उपस्थित होना होगा। इसके बाद ही दाखिले की पुष्टि की जाएगी। चयन सूची और परिणाम संस्थान की दाखिला पोर्टल पर भी उपलब्ध रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed