{"_id":"5fce24688ebc3ecf8968420b","slug":"today-will-be-a-sit-in-demonstration-march-and-drive-jam-gurgaon-news-noi5525592145","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा धरना-प्रदर्शन, मार्च और चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा धरना-प्रदर्शन, मार्च और चक्का जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के मंगलवार को भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस एवं वामपंथी दलों के अलावा श्रमिक संगठनों ने कमर कस ली है। जिले में मंगलवार को कई जगह चक्का जाम किया जाएगा। इसके अलावा वे धरना-प्रदर्शन और मार्च भी निकालेंगे।
कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ने बताया कि पार्टी ने भारत बंद को सफल बनाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता शहर में मार्च करेंगे। वे दुकानदारों एवं अन्य वर्गों से भी भारत बंद में शामिल होने की अपील करेंगे। इसके बाद वे लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग के संबंध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को दिया जाएगा।
उधर वामपंथी दलों एवं उनकी श्रमिक यूनियनों ने भारत बंद के दौरान दो स्थानों पर कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है। वामपंथी दल नेता कामरेड सतबीर ने बताया कि कुछ वामपंथी एवं उनकी श्रमिक यूनियन सुबह के समय बिलासपुर चौक पर धरना-प्रदर्शन करेगी। यहां पर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चक्का जाम भी किया जाएगा। वहीं शाम तीन बजे उनकी कुछ श्रमिक यूनियन गुरुग्राम में राजीव चौक एवं लघु सचिवालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी। दोनों स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रमिक हिस्सा लेंगे।