फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Today, Gadkari will inspect the highway from Dwarka to Kherkidoula

आज द्वारका से खेड़कीदौला तक हाईवे का गडकरी करेंगे निरीक्षण

Wed, 03 Mar 2021 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Today, Gadkari will inspect the highway from Dwarka to Kherkidoula
गुरुग्राम। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के बृहस्पतिवार को गुरुग्राम दौरे को लेकर आधा दर्जन हाईवे के निर्माणों में अचानक तेजी आ गई है। हालांकि उनका दौरा द्वारका दिल्ली से खेड़कीदौला टोल प्लाजा तक हाईवे के निर्माण को लेकर है। इस दौरान जनप्रतिनिधि या स्थानीय नागरिक अन्य प्रोजेक्ट में लापरवाही का मुद्दा तथा धीमी गति से काम होने की शिकायत न कर दें। इसको ध्यान में रखकर एनएचएआई के अधिकारियों ने हाईवे के निर्माण कार्य में तेजी कर दी है। इन साइटों पर दो दिन से अधिकारियों और इंजीनियरों की टीम भी डटी रही।
विज्ञापन

गुरुग्राम के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण की धीमी गति को लेकर फरवरी माह में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से शिकायत की थी। इसी के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे के देरी से चल रहे निर्माण की उन्होंने रिपोर्ट अधिकारियों से तलब की । जिसका स्थलीय निरीक्षण करने के लिए चार मार्च तय की है। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से खेड़कीदौला स्थित द्वारका एक्सप्रेसवे पहुंचेंगे। पूरी सड़क का निरीक्षण करते हुए दिल्ली की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार करीब 7 हजार करोड़ की लागत से तैयार होने वाले द्वारका एक्सप्रेसवे का शिलान्यास मार्च 2019 में किया गया था। 29 किलोमीटर लंबे द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किलोमीटर का क्षेत्र गुरुग्राम में और करीब 10 किलोमीटर का क्षेत्र दिल्ली में स्थित है। गुड़गांव में स्थित करीब 19 किलोमीटर के द्वारका एक्सप्रेसवे का कार्य इस वर्ष जुलाई-अगस्त तक पूरा होने की उम्मीद मंत्रालय के अधिकारी जता रहे हैं। दिल्ली के 10 किलोमीटर क्षेत्र में बनने वाले द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण में तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसे दूर करने के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का दौरा लाभदायक हो सकता है । द्वारका एक्सप्रेसवे महिपालपुर शिव मूर्ति शुरू होकर दिल्ली के द्वारका होते हुए खेड़कीदौला पर आकर खत्म होगा। जिसे पूरा करने का लक्ष्य सितंबर 2022 तक रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रोजेक्ट भी हो सकती है समीक्षा
- दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए अलवर तक जाने वाला हाईवे
- दिल्ली जयपुर हाईवे पर खेड़कीदौला टोप प्लाजा की शिफ्टिंग
- दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए बड़ोदरा एक्सप्रेसवे
- गुरुग्राम से सोहना बाईपास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed