फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Time will be saved, information about objections will be available at home.

Gurugram News: समय की होगी बचत, घर पर ही आपत्तियों की मिलेगी जानकारी

Sat, 25 Oct 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Time will be saved, information about objections will be available at home.
ऑनलाइन रजिस्ट्री से काम होगा आसान, 3 नवंबर से मिलेगा लाभ
विज्ञापन


रोजाना 2000 से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ, साॅफ्टवेयर में हुआ है बदलाव


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले की सभी 9 तहसीलों में प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करने वाले 2000 से अधिक लोगों को रोजाना अपने काम कराने में आसानी होगी। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद जिले की सभी तहसीलों के साॅफ्टवेयर को विकसित किया जा चुका है। इसका प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है। 3 नवंबर से आम लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इसके बाद समय की बचत होगी और घर पर ही आपत्तियों की जानकारी मिल सकेगी।
जिले में छह बड़ी व तीन उप तहसील हैं। रोजाना अपने काम से यहां पर औसतन 2000 लोग आते हैं। सरकार ने पारदर्शिता और लोगों की सुविधा के चलते रजिस्ट्री व्यवस्था को ऑनलाइन किया है। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। हरियाणा दिवस पर इसे लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से शनिवार को ही इसकी शुरुआत होगी जबकि 3 नवंबर सोमवार से इसका आम लोगों को लाभ मिलेगा। इस व्यवस्था के तहत प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करने वाला खुद ऑनलाइन आवेदन करेगा, सभी कागजात व स्टांप ड्यूटी ऑनलाइन अपडेट होगी। एक टेबल से लेकर दूसरी टेबल पर कागजात का निरीक्षण होगा। यदि कोई दिक्कत हाेगी तो ऑनलाइन ही जानकारी मिल जाएगी जिसे ठीक करने के बाद ही तहसील में आना हाेगा।
विज्ञापन


15 मिनट में तहसील से मिल जाएगी छुट्टी

प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करने वालों को लंबे समय तक तहसील में चक्कर लगाने होते थे। अब आवेदन करने के बाद सभी प्रक्रिया पूरी होने पर क्रेता और विक्रेता को 15 मिनट के लिए ही तहसील में आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऑनलाइन रजिस्ट्री की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके लागू होने से लोगों के समय की बचत होगी। हरियाणा दिवस पर इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
- विजय यादव, जिला राजस्व अधिकारी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed