फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Through street theater Aware about cleanliness

शहर में स्वच्छता के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक

Tue, 09 Mar 2021 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Through street theater Aware about cleanliness
गुरुग्राम। जिले को स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में नंबर एक बनाने के लिए इस बार कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इसके लिए नगर निगम की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिससे कि लोग कूड़ा इधर-उधर न फेंके और अपने क्षेत्र में साफ-सफाई के बारे में जागरूक किया जा सके। इसी कड़ी में मंगलवार को आकाश पब्लिक स्कूल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सफाई और स्वच्छता का संदेश दिया गया। जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

इस आयोजन में मुख्यातिथि नगर निगम गुरुग्राम वॉर्ड नंबर-15 की पार्षद सीमा पाहुजा रहीं। उन्होंने नगर निगम गुरुग्राम द्वारा चलाई जा रही मुहिम जीरो वेस्ट डे को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप सिंह ने बच्चों से शहर को कचरा व पॉलिथीन मुक्त बनाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर निगम कई महीनों से गुरुग्राम को स्वच्छ व पॉलिथीन मुक्त बनाने में लगा हुआ है। आप सभी यदि इसमें अपनी जिम्मेदारी से नगर निगम गुरुग्राम का साथ देंगे, तो हमारे शहर को इस स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में नंबर एक बनने से कोई रोक नहीं सकता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों व स्कूल को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन हरेंद्र सिंह कटारिया, डायरेक्टर राधा कटारिया, प्राचार्य संजीव भारद्वाज, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी से विक्रम भटनागर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed