{"_id":"6899dc4cd34d7a92c30565ca","slug":"three-thousand-houses-of-patel-nagar-will-get-water-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-64464-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पटेल नगर के तीन हजार घरों को मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पटेल नगर के तीन हजार घरों को मिलेगा पानी
विज्ञापन
मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में नगर निगम सदन की हुई पहली सामान्य बैठक
- बैठक में वित्त एवं संविदा कमेटी के दो सदस्य चयनित करने सहित तीन नए मनोनीत सदस्यों को दिलाई गई शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के सदन की पहली सामान्य बैठक सोमवार को मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान, सेक्टर-18 में आयोजित हुई। बैठक में शहर के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इस दौरान पार्षदों ने अपने वार्ड की समस्याएं प्रमुखता से रखीं। पानी कनेक्शन से लेकर प्रापर्टी टैक्स के बिल के समाधान कराने पर चर्चा हुई। इस दौरान वित्त वर्ष 2023-24 की ऑडिट रिपोर्ट सदन के समक्ष रखी गई, जिस पर चर्चा के दौरान वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) प्रणाली के विस्तार की सिफारिश की गई।
बैठक की शुरुआत में सरकार द्वारा मनोनीत तीन नए निगम सदस्यों नामत : सचिन देवतवाल, विक्रांत यादव और कृष्ण स्वामी को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। साथ ही, वार्ड-21 से निगम सदस्य अवनीश राघव के जन्मदिन पर केक काटकर उन्हें बधाई दी गई।
पानी कनेक्शन के लिए कैंप लगाने की सलाह
वार्ड नंबर 27 के पार्षद आशीष सिंगला ने सदन में पटेल नगर में पानी की समस्या को रखा। कॉलोनी के घरों में पानी पूरी तरह से नहीं पहुंच रहा है। नए बूस्टर लगाने के लिए जगह नहीं है। ऐसे में हुडा के पास सेक्टर-15 पार्ट टू में दो एकड़ जमीन है जिसे निगम खरीदेगा या स्थानांतरित कराएगा। इसके बाद पटेल नगर के तीन हजार घरों को पानी मिल सकेगा। वहीं, वार्ड संख्या 35 के पार्षद परमिंदर कटारिया ने कहा कि शहर की सबसे प्रमुख समस्या पानी के कनेक्शन की है। नगर निगम की ओर से पानी का कनेक्शन लेना बहुत ही कठिन प्रक्रिया है। नगर निगम की ओर से पार्षद के नेतृत्व में कैंप लगाया जाए। हर व्यक्ति पानी का कनेक्शन लेना चाहता और सही पैसा भी जमा करना चाहता है।
विज्ञापन
पनीर खीर खाने की आस में नहीं मिल रही रोटी चटनी
वार्ड-9 के पार्षद अवनीश राघव ने सदन की अनुमति के बाद इस तरह से अपनी बात रखी कि सभी मेज थपथपाने को मजबूर हो गए। उन्होंने कहा कि उमंग भारद्वाज चौक के पास इतने बड़े-बड़े गडढे हैं और नगर निगम के अधिकारियों को नजर नहीं आता है। उनका कहना था कि उनके पास से सफाई कर्मी हटा लिए गए हैं। उनके वार्ड में झाड़ू नहीं लग रही है। पनीर खाने की आस में रोटी और चटनी भी नहीं मिल रही है। उन्होंने पूरी व्यवस्था पर सवाल उठाया। सभी पार्षदों की ओर से उनकी बात का समर्थन किया गया।
वित्त एवं संविदा कमेटी में दो नए सदस्य
बैठक में नगर निगम गुरुग्राम की वित्त एवं संविदा कमेटी के दो सदस्यों का चयन किया गया। इनमें वार्ड-1 से सुंदर सिंह और वार्ड-25 से अनूप सिंह शामिल हैं। इस कमेटी की चेयरपर्सन स्वयं मेयर राजरानी मल्होत्रा हैं।
बैठक में सदन सदस्य सुंदर सिंह, ज्योत्सना यादव, राकेश यादव, प्रदीप कुमार पदम, रामअवतार राणा, सतपाल, दिनेश दहिया, सुनीता रानी, आशीष गुप्ता, धर्मवीर भांगरोला, ऊषा, मधु बत्रा, दिलीप साहनी, विजय, सुरेखा, परमिंदर कटारिया और रेखा शामिल रहीं। बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका व रविंद्र यादव, संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल सिंह, डॉ. नरेश कुमार, विशाल कुमार, डॉ. जयवीर यादव व रविंद्र मलिक, निगम सचिव डॉ. सिद्धार्थ खंडेलवाल, चीफ अकाउंट ऑफिसर विजय सिंगला, चीफ इंजीनियर विजय ढाका, और चीफ टाउन प्लानर संजीव मान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।