{"_id":"6a7b1a64212329d90b066d8a","slug":"three-people-injured-in-three-road-accidents-fir-lodged-against-unknown-drivers-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97437-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तीन सड़क हादसों में तीन लोग घायल, अज्ञात वाहन चालकों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तीन सड़क हादसों में तीन लोग घायल, अज्ञात वाहन चालकों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
-धनकोट, चोपड़ा फार्म हाउस और मैक्स अस्पताल के सामने हुए हादसे, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पीड़ितों की शिकायत पर राजेंद्रा पार्क, सेक्टर-29 और सेक्टर-65 थाने में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने हादसों में शामिल वाहनों की पहचान और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पहले मामले में धनकोट गांव में किराये पर रहने वाली पूनम ने पुलिस को बताया कि उनके पति आशीष डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। 8 अगस्त को वह धनकोट से ऑर्डर लेकर सोसाइटियों की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आशीष घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और वाहन को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच एएसआई बलविंद्र कर रहे हैं।
दूसरे मामले में धूमसपुर निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि 9 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे उनके पति शिशुपाल बाइक से उन्हें लेने जेल मोड़ की ओर जा रहे थे। काफी देर तक उनके नहीं पहुंचने पर उन्होंने मोबाइल पर संपर्क किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने बताया कि चोपड़ा फार्म हाउस के पास कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी है। हादसे के बाद कार चालक शिशुपाल को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया। घायल को सेक्टर-56 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल त्रिलोक चंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
तीसरे मामले में आनंद पर्वत, नई दिल्ली निवासी हेमराज ने बताया कि उनका बेटा दीपक शर्मा निजी अस्पताल में नौकरी करता है। 5 अगस्त की रात करीब 9:20 बजे वह मैक्स अस्पताल के सामने सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल दीपक को निजी अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल कुलदीप कर रहे हैं।
कोट-
हादसों में शामिल वाहनों के नंबर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चालकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता