{"_id":"6050f1408ebc3e5910085580","slug":"three-people-injured-in-car-collision-one-dead-gurgaon-news-noi57171812","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से चार लोग घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से चार लोग घायल, एक की मौत
विज्ञापन
गुरुग्राम। भोंडसी के गांव महेद्रवाड़ा मोड़ पर सोमवार रात करीब दस बजे तेज रफ्तार कार चालक ने चार लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनको राहगीरों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, मृतक के दोस्त की ओर से भोंडसी थाने में अज्ञात कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मूल रूप से मूल रूप से ओडिशा के कटक जिले के गांव विश्वनाथपुर निवासी समीर बहरा भोंडसी स्थित जेकेएम कंपनी में काम करते है। उनके साथ ही ओडिशा के जाजपुर जिले के गांव गंगाधरपुर निवासी अभिमन्यु दास, खेत्रादास, जुधिस्ट्र दास व रंजन गोइन भी काम करते हैं। वह सोमवार देर रात कंपनी में ड्यूटी करने के बाद सभी भोंडसी में एक शादी समारोह में शामिल हुए। जब वह महेंद्रवाड़ा स्थित अपने घर के लिए पैदल ही आ रहे थे। इसी दौरान जब सभी लोग मोड़ के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने अभिमन्यु दास, खेत्रादास, जुधिस्ट्र दास व रंजन गोइन को टक्कर मार दी।
युवक समीर हादसे में बाल-बाल बच गए। घटना को देखकर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी। जिनकी सहायता से घायलों को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने घायल अभिमन्यु को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद