{"_id":"68a4bf2829fe57cfc10b2c3c","slug":"three-miscreants-who-looted-8540-kg-gold-arrested-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65038-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 8.540 किलो सोना लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 8.540 किलो सोना लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणप्पुरम गोल्ड लोन की शाखा में बदमाशों ने की थी लूटपाट
8.56 लाख नकद भी ले गए थे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शीतला कॉलोनी स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन की शाखा से शनिवार शाम 8.56 लाख नकद और 8.540 किलो सोना लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑडिटर बनकर आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के मैनेजर जयदीप की शिकायत पर सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज किया था।
अपराध शाखा सेक्टर-10 की पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंगलवार को गुरुग्राम के धनकोट गांव के पास से गिरफ्तार किया।
आरोपियों की पहचान सोनीपत जिले के गोहाना स्थित बुसाना गांव निवासी सन्नी उर्फ सुनील (20 वर्ष), सोनीपत के बरोदा स्थित सिवानखा गांव निवासी मोहन उर्फ मोना (22 वर्ष) और करनाल जिले के घरोंडा स्थित फुरलक गांव निवासी राहुल उर्फ बहरा (21 वर्ष) के रूप में हुई है।आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।
डकैती के दौरान बाहर निगरानी के लिए थे बदमाश
पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि बोलेरो गाड़ी में सवार होकर लूटपाट के लिए आए थे। उनकी गाड़ी शीतला माता रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन की शाखा से कुछ दूर पहले ही खराब हो गई थी। इसके बाद इनका एक साथी गाड़ी लेकर वापस चला गया। इसके बाद पांच बदमाश मणप्पुरम गोल्ड लोन की शाखा में डकैती करने चले गए। वारदात के दौरान उनके कुछ साथी शाखा के अंदर चले गए, जबकि कुछ निगरानी के लिए बाहर खड़े हो गए। प्लान के अनुसार, उन्होंने मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में डकैती डाली और नकदी व सोना लूट भाग गए थे।
विज्ञापन
आरोपियों पर दर्ज हुए मामले
आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि मोहन उर्फ मोहना के खिलाफ हत्या करने का प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत छह मामले सोनीपत में दर्ज हैं। वहीं, आरोपी सन्नी के खिलाफ मारपीट, लड़ाई-झगड़ा करने के तीन मामले में सोनीपत में दर्ज हैं।
वर्जन
मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में डकैती मामले में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। तीनों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। डकैती मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - मुकेश कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-2), गुरुग्राम
क्या था मामला
शीतला कॉलोनी स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन की शाखा से शनिवार शाम पांच बदमाश करीब 8.5 किलो सोना और नकदी लूट कर फरार हो गए थे। पांच युवक शाखा में ऑडिर बनाकर आए थे। हथियार के बल पर स्टाफ को काबू करके डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश शाखा में रखे 1250 पैकेटों में से 323 पैकेटों में रखे सोने के आभूषण ले गए थे।