फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three including the priest arrested in the case of beating to death by tying to a tree

Gurugram News: पेड़ में बांधकर पीटकर हत्या मामले में पुजारी सहित तीन गिरफ्तार

Sat, 22 Apr 2023 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Three including the priest arrested in the case of beating to death by tying to a tree
तीन दिन की रिमांड पर लेकर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


अभी तक शव को पहचानने के लिए नहीं आया कोई



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में सफाई के दौरान मूर्ति खंडित होने पर युवक को पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पुजारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियोंं को अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।


पुलिस के अनुसार खांडसा गांव स्थित एक मंदिर में रात करीब साढ़े दस बजे 24 वर्षीय दिनेश उर्फ राजू वहां लगी किसी महात्मा की मूर्ति को साफ कर रहा था। इसी दौरान मूर्ति के हाथ की दो तीन उंगलियां टूट गई। पुजारी 57 वर्षीय अजीत को इसका पता चला तो वह आग-बबूला हो गया और उसने युवक के साथ जमकर डंडे आदि से मारपीट की गई। वहीं दिनेश को एक बरगद के पेड़ से बांधकर साथ ही लगती गोशाला से 32 वर्षीय प्रेमजीत उर्फ सोनू बल्हारा व 27 वर्षीय सोनू उर्फ शीला को बुला लिया।
विज्ञापन

तीनों ने मिलकर उसे रातभर पीटा। जिस पर दिनेश की मौत हो गई। वारदात के बाद सोनू बल्हारा वहां से भाग गया था। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौके से अजीत व सोनू को धर दबोचा। इसके बाद पुलिस ने सोनू बल्हारा को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले में एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने कहा कि थाना प्रभारी एसआई रोहित की टीम ने वारदात के बाद कुछ ही घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां पर उसे रिमांड पर लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

नौ साल पहले दादरी के ओन गांव में आया था दिनेश

पुलिस को छानबीन के दौरान परा चला है कि नौ साल पहले दिनेश अकेला दादरी के ओन गांव में आया था। जहां से वह कलानौर के सर्विस स्टेशन पर काम करता था। बाद में गांव के ही रहने वाले संजय की खेती बाड़ी व जानवरों की देखभाल करने लगा था। उसी के पते पर मृतक ने अपना आधार कार्ड बनवाया था। संजय ने शुक्रवार को पुलिस से मुलाकात की और उसके बारे में जानकारी दी। पुलिस को उसके परिजन के आने का इंतजार है। अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed