फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three died in Gurugram truck car collision

गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: ट्रक और कार की टक्कर, ब्रेजा के उड़े परखच्चे, हादसे में पटवारी सहित तीन की मौत

Wed, 06 May 2026 11:26 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Akash Dubey Updated Wed, 06 May 2026 11:26 PM IST
सार

बुधवार देर शाम पचगांव-जमालपुर सड़क पर ट्रक की टक्कर से ब्रेजा कार सवार पटवारी कुलदीप सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू की है।

विज्ञापन
Three died in Gurugram truck car collision
ट्रक और कार की टक्कर में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र में पचगांव-जमालपुर रोड पर बुधवार की देर शाम मोकलवास गांव के पास ट्रक ने ब्रेजा कार को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच हुई इस टक्कर में कार सवार पटवारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही जमालपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर लिया गया है। मृतकों की पहचान पुखरपुर गांव निवासी कुलदीप (40), नवल सिंह (68) व समय सिंह (70) के रूप में की गई। कुलदीप एचएसआइआइडीसी में पटवारी थे। नवल सिंह सेना से सेवानिवृत्त हवलदार थे, जबकि समय सिंह किसान थे। बताया जा रहा है कि तीनों किसी काम से बुधवार की दोपहर जमालपुर गए थे। 

विज्ञापन

शाम करीब छह बजे वे ब्रेजा कार से वापस पुखरपुर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पचगांव-जमालपुर रोड पर मोकलवास गांव के पास उनकी तेज रफ्तार ब्रेजा कार सामने से आए ट्रक से टकरा गई। कार को कुलदीप चला रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक की टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गए। तीनों लोग गाड़ी में ही फंस गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही सभी को कार से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल तीनों को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। 

शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। कार को टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - उदयवीर, एएसआई व जांच अधिकारी, जमालपुर चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed