{"_id":"66a575480813b82a6f067e94","slug":"three-arrested-including-bank-assistant-manager-in-cyber-fraud-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-35828-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: साइबर ठगी में बैंक असिस्टेंट मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: साइबर ठगी में बैंक असिस्टेंट मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर क्राइम ईस्ट की पुलिस ने टेलीग्राम एप के माध्यम से लोगों से ठगी करने के मामले में एक बैंक कर्मी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक कर्मी उत्सव चतुर्वेदी आईसीआईसीआई बैंक इंदौर में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था। ठगी के मामले में पुलिस अब तक 17 बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
साइबर क्राइम ईस्ट की पुलिस टीम को एक व्यक्ति ने 7 जून 2023 को शिकायत के माध्यम से बताया कि 11 मई 2023 को टेलीग्राम एप पर इशिका रेड्डी नामक लड़की ने संपर्क किया। युवती ने अपना परिचय ट्रैवेलोका एडवरटाइजिंग एजेंसी की कर्मचारी, (ट्रैवलोका प्लेटफॉर्म में नियुक्त होटलों को वोटिंग सेवा प्रदान करती है) के रूप में कराया। युवती ने उसे दैनिक कमाई करने के लिए एक नौकरी के बारे में बताया। 15 मई 2023 को टेलीग्राम पर इसको एक कोड व लिंक भेजा और इसको लिंक पर क्लिक करने और रोजाना कमाई करने के साथ पैसे जमा करने के लिए कहा। युवती के कहने पर उसने रुपये जमा कर दिए। युवती ने उससे कई बार रुपये जमा कराए लेकिन जब उसने पैसे निकालने का प्रयास किया तो वह वह रुपये वापस नहीं निकाल सका। जिस पर उसे धोखाधड़ी होने का अहसास हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।
25 हजार रुपये में बेच दिया था खाता
इंस्पेक्टर नवीन कुमार की पुलिस टीम ने वारदात को अंजाम देने में शामिल रहे तीन आरोपियों को इंदौर, मध्य-प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान यूपी के ललितपुर निवासी जितेन्द्र पटेल, राजस्थान के नागौर निवासी आशीष जैन व एमपी के इंदौर निवासी उत्सव चतुर्वेदी के रूप में हुई। जितेंद्र पटेल व आशीष जैन वर्तमान में इंदौर में रहते हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आशीष जैन दुकान चलाता है। जितेंद्र पटेल उसके पास समान लोडिंग/अनलोडिंग का काम करता था। आशीष जैन ने असिस्टेंट बैंक मैनेजर उत्सव चतुर्वेदी से जितेन्द्र पटेल का बैंक खाता अपनी फर्म के नाम से खुलवाया था। बैंक खाते को आशीष जैन ने अपने एक अन्य साथी को 25 हजार रुपये में बेच दिया था। इस मामले में ठगी गई राशि में से कुछ हिस्सा आरोपी जितेन्द्र पटेल के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। आरोपी उत्सव चतुर्वेदी उस समय आईसीआईसीआई बैंक, इंदौर में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था और उसने दिसम्बर-2023 में आईसीआईसीआई बैंक नौकरी छोड़ दी थी। दिसम्बर-2023 से जून-2024 तक इसने एक अन्य बैंक में इंदौर में नौकरी की और वर्तमान में यह कोई काम नहीं करता है।