फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three arrested in separate fraud cases

Gurugram News: ठगी के अलग-अलग मामलों में तीन गिरफ्तार

Tue, 07 Apr 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in separate fraud cases
फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर देते थे वारदात को अंजाम
विज्ञापन

सिम कार्ड व मोबाइल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह । जिले में साइबर अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर लोगों से ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से फर्जी सिम कार्ड और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। उनकी पहचान मुरसलीम पुत्र उमेर निवासी कोटला थाना नगीना और जावेद पुत्र यूनुस निवासी उमरी थाना नगीना के रूप में हुई है ।

इसके अलावा पुलिस ने वर्ष 2025 के एक पुराने मामले में यूसुफ पुत्र ममरेज निवासी रणसीका थाना हथीन जिला पलवल को भी गिरफ्तार किया है । जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस को जावेद और मुरसलीम के ठिकानों की सूचना मिली थी। साथ ही साइबर पोर्टल पर भी इनके खिलाफ ठगी से जुड़े कई मामलें दर्ज पाए गए । सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को उनके अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी मुरसलीम अपनी असली पहचान छिपाकर फर्जी सिम कार्ड के जरिए सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ठगता था, वहीं जावेद भी इसी तरीके से लोगों से रुपए की ठगी करता था।वहीं तीसरे आरोपी यूसुफ को एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed