फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three arrested for killing cab driver

Gurugram News: कैब चालक की हत्या करने के तीन आरेापी काबू

Tue, 28 Feb 2023 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for killing cab driver
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




गुरुग्राम। सिकंदरपुर अपराध शाखा की टीम ने सरस्वती एंक्लेव में गोलियों से भूनकर कैब चालक की हत्या करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया और तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

एसीपी अपराध प्रीतपाल के अनुसार 21 फरवरी की देर रात सेक्टर-10ए थाना क्षेत्र में बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने सरस्वती एन्क्लेव में एक कैब चालक राहुल सोलंकी को गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। गोलियों की आवाज सुनकर राहुल की पत्नी नीतू और बहन सूरजमुखी बाहर आईं। दोनों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश उन्हें भी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सेक्टर-10 थाना पुलिस ने मामले में दो आरोपी दीपक राघव व दिवस को वारदात के कुछ घंट बाद ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




इसके बाद सिकंदरपुर क्राइम ब्रांच ने इस वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गुरुग्राम गांव नजदीक माता मंदिर से काबू कर लिया। जिनकी पहचान मयंक उर्फ मोनू, मोहित नागर उर्फ जयकाल व अमित उर्फ काली के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की हत्या का बदला लेने के लिए की हत्या



आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक राहुल ने करीब 10 वर्ष पहले आरोपी अमित उर्फ काली के पिता की हत्या की थी। जिसकी रंजिश रखते हुए इसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया गया था।




गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी जिम्मेदार

बता दें कि राहुल की हत्या के बाद रितिक नामक गैंगस्टर ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर कहा था कि लारेंस बिश्नोई गैंग ने यह हत्या की है। बॉक्सर रितिक नाम के युवक ने पोस्ट में लिखा है कि राहुल सोलंकी को उनके ही आदमियों ने मारा है। जो भी कौशल, नीरज बवाना और बंबीहा ग्रुप का साथ देगा उसका भी हाल ऐसा ही होगा। साथ ही इसी पोस्ट में धमकी दी कि गुरुग्राम से लेकर रेवाड़ी कर शराब के सारे ठेके इस बार हम लेंगे। पोस्ट में लॉरेंस, काला जठेड़ी, गोल्डी बराड़ व गोगी मान को भी टैग किया गया था। इस पोस्ट के बाद माना जा रहा था कि राहुल की हत्या लारेंस और कौशल चौधरी के बीच चल रही गैंगवार के चलते की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed