फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three arrested for killing a youth

Gurugram News: युवक की हत्या करने वाले तीन गिरफ्तार

Wed, 08 Oct 2025 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for killing a youth
शराब पीने के दौरान साइकिल को लेकर हुई थी कहासुनी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना अंतर्गत धनकोट चौकी की पुलिस ने आपसी कहासुनी में युवक की पत्थर से चोंटें मारकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। शराब पीने के दौरान साइकिल को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस तीनों आरोपियाें से पूछताछ कर रही है। मामले में आगामी कार्रवाई के लिए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
मृतक की पहचान मध्यपुरा (बिहार) के मोहनपुर गांव निवासी हीरा कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई थी। वह पिछले 10 वर्षों से गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में लेबर का काम करता था और सेक्टर-99 स्थित जी-99 सोसाइटी के पास झुग्गियों में रहता था। सोमवार सुबह धनकोट चौकी की पुलिस को सूचना मिली थी कि निजी अस्पताल में एक युवक गंभीर हालत में भर्ती किया गया है। हीरा कुमार की गंभीर हालत होने के चलते दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया। उपचार के दौरान मंगलवार को हीरा कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक हीरा कुमार के भाई की शिकायत पर राजेंद्रा पार्क थाने में एफआईआर दर्ज की। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह उसे फोन पर जानकारी मिली कि उसके भाई हीरा कुमार (मृतक) को झुग्गियों में रहने वाले संजय दास, प्रश्नजीत व हमीदुल रहमान ने मारपीट करके व पत्थर से चोंटें मारकर घायल कर दिया। झगड़े की आवाज सुनकर आसपास की झुग्गियों में रहने वाले लोग घटनास्थल पर आए तो तीनों युवक माैके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान मालदा (पश्चिम बंगाल) के आशापुर गांव निवासी संजय दास, मालदा के हरि रामपुर निवासी हमीदुल रहमान और दक्षिण दिनाजपुर के गंगा रामपुर गांव निवासी प्रश्नजीत के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि रविवार की रात को हीरा कुमार व वे तीनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान हमीदुल रहमान का हीरा कुमार से साइकिल ले जाने पर झगड़ा हो गया और कहासुनी ज्यादा बढ़ गई थी।


जांच अधिकारी मेहर लाल ने बताया कि युवक की हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइकिल को लेकर मृतक हीरा लाल व आरोपियाें के बीच कहासुनी हुई थी। आगामी कार्रवाई के लिए तीनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed