फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three accused of stabbing in an altercation arrested

Gurugram News: कहासुनी में चाकू मारने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Jul 2026 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Three accused of stabbing in an altercation arrested
गुरुग्राम। सेक्टर-52 में सोमवार को कहासुनी में युवक को चाकू मारकर घायल करने वाले तीन आरोपियों को बुधवार को घाटा गांव की झुग्गियों से गिरफ्तार किया गया। मामले में अपराध शाखा सेक्टर-43 व सेक्टर-53 थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य निवासी बुरानी पुरवा गांव, बांदा (यूपी), पंकज निवासी उस्मा महाराजपुर गांव, छतरपुर (मध्य प्रदेश) और देवेंद्र (19) निवासी बिलगांव गांव, हमीरपुर (यूपी) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

तीनों आरोपी गुरुग्राम के घाटा गांव के पास बनी झुग्गियों में रहते हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पंकज व देवेंद्र डिलीवरी का काम करते हैं और आरोपी देवेंद्र एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वे 6 जुलाई काे सेक्टर-52 में खाली जगह पर शराब पी रहे थे। शिकायतकर्ता युवक व उसका दोस्त सागर भी सेक्टर-52 में पहुंचे थे। इस दौरान शिकायतकर्ता व उसके दोस्त के साथ आरोपियों की कहासुनी हो गई थी। इसी कहासुनी के बाद आरोपियों ने सागर के पेट में चाकू मार दिया था और बाइक पर सवार होकर भाग गए थे। 7 जुलाई को शिकायत के आधार पर सेक्टर-53 थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस, प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि वारदात में प्रयोग किया गया चाकू व बाइक को बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed