{"_id":"694ee02da8dd3cdcfb0418ad","slug":"three-accused-arrested-for-vandalizing-office-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-75550-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कार्यालय में तोड़फोड़ करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कार्यालय में तोड़फोड़ करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के कार्यालय पर तोड़फोड़ की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी थाने की पुलिस ने जबरन व अवैध वसूली करने और कार्यालय में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों से एक स्कॉर्पियो गाड़ी और दो लाठियां बरामद की हैं। आरोपियों को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया है।
आरोपियों की पहचान सोनीपत के नकलोई गांव निवासी संजय उर्फ संजू, सोनीपत के अशोक विहार निवासी रविंद्र औरी झज्जर के इस्माइलपुर गांव निवासी परविंदर के रूप में हुई है। आरोपियों ने 24/25 दिसंबर की रात को अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को दो आरोपियों चरखी दादरी (हरियाणा) के मकड़ाना गांव निवासी रणबीर व विकास को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने रुपये वापस लौटाने का दबाव बनाने के लिए कार्यालय पर तोड़फोड़ की थी। जांच अधिकारी बलजीत ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैैं। तोड़फोड़ मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।