फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three accused arrested for breaking the cyber crime network

Gurugram News: साइबर अपराध के नेटवर्क को तोड़ तीन आरोपी किए गिरफ्तार

Mon, 15 Sep 2025 11:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 15 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for breaking the cyber crime network
नूंह। नूंह पुलिस ने साइबर अपराध पर एक और बड़ा प्रहार करते हुए ऑनलाइन ठगी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने दो आरोपी पढ़ेनी निवासी राशिद पुत्र इसराईल और नसीम पुत्र अली मोहम्मद उर्फ शेर मोहम्मद निवासी ग्राम डालाबास थाना सदर तावडू को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि इन्होंने साइबर अपराधियों को फर्जी सिम, बैंक खाते और डिजिटल डाटा उपलब्ध कराकर आम लोगों से ठगी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं पुलिस ने एक अन्य मामले में सलीम पुत्र जफरुद्दीन निवासी कंकरखेड़ी थाना नगीना को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान इनसे बड़ी बरामदगी होगी और बड़े नेटवर्क का खुलासा भी होगा। अभी तक की जांच में सामने आया कि पीड़ितों में तमिलनाडु के प्रदीप, तेलंगाना के बी. वाम्शी, लांडू शिवा और टी. श्रीकांत जैसे लोग शामिल हैं। पुलिस को आरोपी राशिद का तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। वहीं आरोपी सलीम को एक अलग साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed