{"_id":"6a8360c2c4a84a17fa0bbb16","slug":"this-is-the-builder-companys-private-road-you-cannot-run-here-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98083-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ये बिल्डर कंपनी की निजी रोड है, यहां दौड़ नहीं लगा सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ये बिल्डर कंपनी की निजी रोड है, यहां दौड़ नहीं लगा सकते
विज्ञापन
गोल्फ कोर्स रोड के पास का मामला
आईटी कंपनी कर्मचारी धावक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो, बाद में डिलीट किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड पर सोमवार सुबह सैर कर रहे 4-5 धावकों के ग्रुप को एक बिल्डर कंपनी की क्यूआरटी टीम ने रोक लिया। इन धावकों को कहा गया कि ये बिल्डर कंपनी की निजी रोड है, आप लोग यहां दौड़ नहीं लगा सकते। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी बहस भी हुई। निजी आईटी कंपनी के कर्मचारी ने ये वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। बाद में इसे डिलीट भी कर दिया गया।
शहर में आने वाले दिनों में होने वाली हाफ मैराथन की तैयारियों में यहां के कई धावक जुटे हुए हैं। 4-5 धावकों का ग्रुप सोमवार सुबह लगभग 6 बजे गोल्फ कोर्स रोड से जुड़ी एक रोड पर दौड़ रहा था। इसी दौरान बोलेरो गाड़ियों में सवार होकर कुछ बाउंसर पहुंचे और इन धावकों को रोक लिया। आरोप है कि बाउंसर एक निजी बिल्डर कंपनी की ओर से थे। इन बाउंसरों ने धावकों को कहा कि ये बिल्डर कंपनी की निजी रोड है और यहां आप लोग दौड़ नहीं लगा सकते। इस दौरान धावकों ने बाउंसरों को कहा कि इस सड़क पर दौड़ने की मनाही का कोई लिखित आदेश हो तो वो दिखा दो तो वे कुछ नहीं दिखा सके।
कुछ ही सड़कें तो दौड़ने लायक, वहां भी दौड़ने नहीं देंगे
पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल से एक धावक ने बना लिया। ये धावक एक निजी आईटी कंपनी में कर्मचारी हैं। बाद में धावक ने मौके पर हुए घटनाक्रम व खुद बोलते हुए 1 मिनट 33 सेकेंड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इसे पोस्ट करने के कुछ ही घंटे बाद डिलीट भी कर दिया गया। वीडियो में धावक ने कहा कि गुरुग्राम में कुछ ही सड़कें तो दौड़ने लायक हैं, वहां भी यदि बाउंसर भेजकर रोक देंगे तो हम जैसे धावकों का क्या ही होगा। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के बाद मामला संज्ञान में आया है। पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।