{"_id":"6578a63db764fa969e04427e","slug":"thirty-packets-of-banned-e-cigarettes-seized-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-20791-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रतिबंधित ई-सिगरेट के तीस पैकेट जब्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रतिबंधित ई-सिगरेट के तीस पैकेट जब्त किए
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने सोमवार की शाम को छापामारी करके प्रतिबंधित ई-सिगरेट के तीस पैकेट जब्त किए। टीम ने सेक्टर-65 थाना पुलिस में खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एम3एम अर्बाना माॅल सेक्टर-67 में कोकोयाया एसके पान नाम की दुकान पर प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट व ई-सिगरेट बेचने पर छापेमारी की। टीम ने 30 ई-सिगरेट के पैकेट पकड़े। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता गुरुग्राम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि एम3एम अर्बाना माल में कोकोयाया एसके पान नाम की दुकान में प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेची जा रही हैं। टीम मौके पर पहुंची तो सूचना सही थी। प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट व ई-सिगरेट बेचते हुए संदीप गुप्ता पुत्र विक्रम गुप्ता निवासी रोड नंबर 18 बरमोतर वार्ड नंबर-7 माधोपुर बिहार को पकड़ा गया। विदेशी सिगरेट व ई-सिगरेट भारत में बेचना प्रतिबंधित है।