फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Third accused arrested in case of man's murder by strangulation with a *gamchha* (traditional cotton towel).

Gurugram News: गमछे से गला घोंटकर व्यक्ति की हत्या के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2026 05:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Third accused arrested in case of man's murder by strangulation with a *gamchha* (traditional cotton towel).
फर्रुखनगर थाना इलाके में 20 जुलाई को सामने आया था 57 साल के जयपाल की हत्या का मामला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना इलाके में हुई 57 साल के जयपाल की हत्या मामले में तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 27 साल का ओमकार सिंह उर्फ सागर यूपी के हाथरस जिले के सुल्तानपुर गांव का रहने वाला है। अपराध शाखा फर्रुखनगर की टीम ने रविवार को आरोपी को यूपी के सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि इससे पहले दो आरोपियों मोहम्मदपुर गांव के 26 साल के कमल और हाथरस के मूल निवासी 26 साल के हरिशंकर को पुलिस गिरफ्तार किया था। आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि कमल ने कहासुनी के बाद जयपाल की हत्या की थी। बाद में उसने हरिशंकर को बुलाया और शव फेंक दिया था।

फर्रुखनगर थाना में मामले की प्राथमिकी 20 जुलाई को दर्ज हुई थी। एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 19 जुलाई की रात को उसके पिता मोहम्मदपुर गांव निवासी 57 साल के जयपाल चौकीदारी करने गांव में गए थे। 20 जुलाई की सुबह जयपाल घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की। परिवार के लोग उसी मकान पर पहुंचे जहां जयपाल चौकीदारी करते थे, लेकिन वहां भी कोई जानकारी नहीं मिली। शिकायत पर फर्रुखनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। 20 जुलाई को ही फर्रुखनगर-वजीरपुर रोड पर जयपाल का शव मिला। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में केस में हत्या की धारा जोड़ी गई। अपराध शाखा फर्रुखनगर की टीम तीन आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि कमल गाड़ी चलाता है। 19 जुलाई की रात को जब गांव में कमल गाड़ी बैक कर रहा था तो जयपाल को टक्कर लग गई थी। इसे लेकर इनमें कहासुनी हो गई। कमल ने जयपाल को डंडा मारा और किसी को न बताने को लेकर धमकाया। फिर दोनों शराब पीने के लिए ठेके पर गए तो वो बंद था। वहां फिर से इनमें कहासुनी हो गई तो कमल ने गमछे से गला घोंटकर जयपाल की हत्या कर दी। बाद में कॉल कर हरिशंकर को बुलाया और शव को सड़क किनारे फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed