साइबर सिटी में चोरी की ऐसी वारदात: स्टार्ट नहीं हुई तो थार से खींच ले गए स्कॉर्पियो, CCTV में कैद हुए चोर
शिवाजी नगर में शुक्रवार तड़के चोरों ने घर के बाहर खड़ी काली स्कॉर्पियो को चुराने की कोशिश की। लॉक तोड़ा लेकिन स्टार्ट न होने पर थार गाड़ी से टोचन बेल्ट बांधकर खींच ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह गली में घर के बाहर खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को चोरी कर लिया। गाड़ी के मालिक ने सुबह जब उठकर देखा तो घर के बाहर उनकी गाड़ी खड़ी नहीं मिली। जब उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि रात के समय कुछ लोग उनकी गाड़ी को थार गाड़ी के पीछे बांधकर खींच ले गए।
स्कॉर्पियो गाड़ी के मालिक मोहित जतराणा ने शिवाजी नगर थाने में उनकी गाड़ी चोरी होने की शिकायत दी है। पुलिस गाड़ी चोरी होने संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी चोरी करने वालों की पहचान करने में जुटी है।
शुक्रवार की अल सुबह 3.15 बजे शिवाजी नगर थाना क्षेत्र की एक गली में खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को चोरी होने पर जब मालिक ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि एक युवक गाड़ी को खोलने का प्रयास कर रहा है। स्कॉर्पियो गाड़ी को खोलने में युवक कामयाब हो जाता है, लेकिन वह गाड़ी को स्टार्ट नहीं कर पाता।
जब स्कॉर्पियो गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो युवक ने अपने साथी को कॉल करके बुलाया। उसका साथी सफेद रंग की थार गाड़ी को लेकर आता है। इसके बाद युवक स्कॉर्पियो को टोचन बेल्ट से थार गाड़ी के पीछे बांधकर खींचकर ले जाते हैं। यह सारी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जांच अधिकारी सलीम ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी मामले में घटनास्थल सहित अन्य सड़कों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। फुटेज में थार गाड़ी के आधार पर ही चाेरी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान करके उन्हे पकड़ा जाएगा।