{"_id":"688e171dd9f60cb0da0cac25","slug":"there-will-be-relief-from-waterlogging-in-16-sectors-incomplete-works-will-be-completed-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63751-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 16 सेक्टरों में जल भराव से मिलेगी राहत, अधूरे कार्य होंगे पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 16 सेक्टरों में जल भराव से मिलेगी राहत, अधूरे कार्य होंगे पूरे
विज्ञापन
योग्य मिली चार एजेंसियों में किसी एक को काम देने के प्रस्ताव को चंडीगढ़ भेजा गया है
अमरी उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सेक्टर-99 से 115 तक अधूरे मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज पर जल्द कार्य शुरू कराएगा। एचएसवीपी ने 16 सेक्टरों में ड्रेनेज कार्याें के लिए निविदा जारी की थी। इसमें योग्य मिली चार एजेंसियों में किसी एक को काम देने के प्रस्ताव को चंडीगढ़ भेजा गया है। उम्मीद है कि माह के अंत तक ड्रेनेज निर्माण पर कार्य शुरू हो जाएगा। एचएसवीपी ने न्यू गुरुग्राम में सेक्टरों को विकसित किया था लेकिन कई जगहों पर अभी सीवर-पानी और ड्रेनेज लाइनों का काम अधूरा है। अब गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) को इन सेक्टरों की जिम्मेदारी दी गई। ऐसे में इन सेक्टरों में सीवर-पानी और ड्रेनेज लाइनों की परियोजनाओं को जीएमडीए चढ़ा रहा है। वहीं, अधूरी पड़ी परियोजनाओं को एचएसवीपी को पूरा करना है। इसके बाद जीएमडीए संबंधित सेक्टरों में इन सेवाओं को देखरेख करेगा।
एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता विमल दीप ने बताया कि सेक्टर-99 से 115 तक मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज का कार्य कराया जाना है। उन्होंने कहा कि इन सेक्टरों में कई जगहों पर ड्रेनेज का कार्य अधूरा है। इसके लिए टेंडर जारी किया था और पांच एजेंसियां आई थीं। इसमें से चार के कागजात सही मिले हैं। उन्होंने बताया कि कम रेट वाली कंपनी को काम अलॉट किया जाना है। इसके लिए फाइल मंजूरी के लिए चंडीगढ़ भेजी गई है। अधिकारी ने बताया कि जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। कार्यकारी अभियंता ने उम्मीद जताई है कि माह के अंत तक इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। अधिकारी ने बताया कि 472.56 लाख के कार्यों को 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।