{"_id":"64f228a2b8fe61d80a004cc7","slug":"there-will-be-no-entry-of-big-vehicles-in-delhi-for-three-days-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-13506-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिल्ली में तीन दिन तक बड़े वाहनों की रहेगी नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिल्ली में तीन दिन तक बड़े वाहनों की रहेगी नो एंट्री
विज्ञापन
7 सितंबर की रात 12 बजे से 10 सितंबर की रात 12 बजे तक धौला कुआं रूट पर रहेगी पाबंदी
जी-20 बैठक को लेकर ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, भारी वाहनों के रूट किए गए डायवर्ट
एमएनसी को वर्क फ्रॉम होम की सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली में होने वाली जी-20 की बैठक को लेकर साइबर सिटी में तैयारियां जोरों पर हैं। बैठक के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। 7 सितंबर की रात 12 बजे से 10 सितंबर की रात 12 बजे तक दिल्ली में बड़े वाहनों की नो एंट्री रहेगी। यह पाबंदी धौला कुआं रूट पर होगी। इस रूट पर न केवल भारी वाहन, बल्कि बसों को भी दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। इसके अलावा इस रूट पर निजी वाहनों से जाने वालों को भी उस वक्त रोका जाएगा जब विदेशी डेलीगेट्स की मूवमेंट होगी।
डीसीपी ट्रैफिक विरेंद्र विज ने बताया कि दिल्ली में मुख्य कार्यक्रम 9 सितंबर काे है, जबकि 8 सितंबर से डेलीगेट्स का दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचना शुरू हो जाएगा। वहीं कुछ डेलीगेट्स होटल लीला व ट्राइडेंट होटल में ठहरेंगे। ऐसे में यहां भी वाहनों की मूवमेंट रोकी जाएगी, जिसके चलते वाहन चालकों को परेशान होना पड़ सकता है। वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। भारी वाहनों को पचगांव से केएमपी के रास्ते आगे भेजा जाएगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट यानी बसों को इफ्को चौक से डायवर्ट करते हुए एमजी रोड आया नगर के रास्ते दिल्ली भेजा जाएगा। वहीं, गुरुग्राम की मल्टीनेशनल कंपनी और अन्य कंपनियों को कहा गया है कि शनिवार व रविवार को उनकी कंपनी का अवकाश होता है। ऐसे में वह शुक्रवार 8 सितंबर को भी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने दिया जाए, ताकि वाहनों की आवाजाही कम हो जाए और विदेशी मेहमानों के आवागमन को सुगम बनाया जा सके।
तावडू के होटल में रुकेंगे विदेशी
डीसीपी ट्रैफिक का कहना है कि कल से ही विदेशी मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा। तावडू स्थित आईटीसी ग्रांड होटल में विदेशी रुकेंगे। ऐसे में दिल्ली से गुरुग्राम के रास्ते तावड़ू तक उनकी आवाजाही रहेगी। इस दौरान किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
तैयारियों को लेकर होगी मॉकड्रिल
डीसीपी ने बताया कि जी-20 की तैयारियों को लेकर जल्द ही मॉकड्रिल की जाएगी और वाहनों का रूट भी डायवर्ट किया जाएगा। हाईवे पर वाहनों के ब्रेकडाउन होने की स्थिति में इन्हें तुरंत हटाने के लिए क्रेन का भी इंतजाम किया जाएगा। रूट डायवर्जन और दिल्ली में नो एंट्री के मद्देनजर शहर की अंदरूनी सडक़ों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए 100 अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
एयरपोर्ट जाने वाले जल्दी घर से निकलें
डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि इस दौरान हवाई अड्डे जाने वालों को सबसे अधिक परेशानी होगी। घर से निकलने से पहले वह समय लेकर चलें। दिल्ली किसी को जाना है तो मेट्रो का प्रयोग करें। कार से अगर जा रहे हैं तो महरौली रोड का इस्तेमाल करें।