फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There will be an investment of one lakh crore in Gurugram's Global City.

Gurugram News: सोनीपत सहित सभी हरियाया संस्करणों के ध्यानार्थ

Fri, 22 Sep 2023 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
There will be an investment of one lakh crore in Gurugram's Global City.
गुरुग्राम की ग्लोबल सिटी में होगा एक लाख करोड़ का निवेश
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मानेसर में फ्लिपकार्ट के एशिया के सबसे बड़े क्षेत्रीय वितरण केंद्र का किया शिलान्यास

140 एकड़ में 1389 करोड़ रुपये से बनेगा केंद्र, सोनीपत में किरयाना पूर्ति केंद्र का वर्चुअली किया शुभारंभ



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। ग्लोबल सिटी के बनने से गुरुग्राम के साथ-साथ प्रदेश की तस्वीर भी बदलेगी। एनपीआर (नेशनल पेरीफेरल रोड) और सीपीआर (सदर्न पेरिफेरल रोड) के बीच करीब एक हजार एकड़ भूमि पर विकसित होने वाली ग्लोबल सिटी के काम को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश आने की संभावना है।
यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को मानेसर में फ्लिपकार्ट के क्षेत्रीय वितरण केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में ही वर्चुअल माध्यम से सोनीपत में किरयाना पूर्ति केंद्र का शुभारंभ भी किया। मानेसर में 140 एकड़ में 1389 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाला यह एशिया का सबसे बड़ा वितरण केंद्र होगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में विकसित होने वाली ग्लोबल सिटी क्षेत्र के विकास में नया अध्याय होगी। जिससे न केवल एनसीआर बल्कि पूरे राज्य में रोजगार के लाखों अवसर पैदा होंगे। इससे इलाके की नई तस्वीर उभरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है। फ्लिपकार्ट ने इस अनुकूल वातावरण को देखते हुए यहां इतना बड़ा निवेश किया है। फ्लिपकार्ट द्वारा 285 एकड़ जमीन पर वेयरहाउसिंग और ट्रांसपोर्ट हब स्थापित किया जा रहा है। इसमें से 140 एकड़ जमीन पर 1389 करोड़ रुपये के निवेश से बनाया जाने वाला यह क्षेत्रीय वितरण केंद्र एशिया का सबसे बड़ा वितरण केंद्र होगा। इससे 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी प्रकार, सोनीपत में फ्लिपकार्ट के नए किरयाना पूर्ति केंद्र के माध्यम से रोजगार के लगभग 2 हजार अवसर पैदा होंगे। क्षेत्र के हजारों स्थानीय विक्रेताओं, एमएसएमई और किसानों की पूरे देश के बाजार तक पहुंच बन जाएगी। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सत्य प्रकाश जरावता सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed