फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There was a long traffic jam on the highway in protest against the film.

Gurugram News: फिल्म के विरोध में हाईवे पर लगा लंबा जाम

Sun, 21 Sep 2025 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
There was a long traffic jam on the highway in protest against the film.
अहीर समुदाय के लोगों ने खेड़कीदौला टोल के पास पंचायत कर लगाया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फरहान अख्तर की आगामी फिल्म '120 बहादुर' के नाम को लेकर गुरुग्राम में विवाद गहरा गया है। अहीर समुदाय ने फिल्म का नाम बदलकर '120 वीर अहीर' करने की मांग की है। इसी मांग और फिल्म के विरोध को लेकर रविवार को नेशनल हाईवे-48 पर खेड़की दौला टोल के पास समुदाय ने प्रदर्शन और पंचायत की। इससे हाइवे पर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अहीर समुदाय का कहना है कि 120 बहादुर नाम उनकी वीरता और इतिहास को सही ढंग से प्रदर्शित नहीं करता। समुदाय का कहना है कि फिल्म में अहीर रेजिमेंट के 120 सैनिकों की 1897 में सारागढ़ी में लड़ी गई लड़ाई की कहानी दिखाई जा रही है इसलिए फिल्म का नाम '120 वीर अहीर' होना चाहिए। इस मांग को लेकर अहीर नेताओं ने पहले भी फरहान अख्तर और फिल्म के निर्देशक को कई बार चेतावनी दी थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर समुदाय ने कड़ा रुख अपनाया। इसी कड़ी में रविवार को खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास 200 गांवों की एक महापंचायत बुलाई गई।
विज्ञापन

पंचायत में बड़ी संख्या में अहीर समुदाय के लोग शामिल हुए। वहां सर्वसम्मति से नेशनल हाईवे जाम करने का फैसला लिया गया जिसके बाद अहीर समाज के लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान '120 वीर अहीर' के नारे गूंजे और समुदाय ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने बाद में एसडीएम मानेसर दर्शन सिंह को राष्ट्रपति के नाम एक लिखित ज्ञापन दिया। करीब दो बजे सभी लोग टोल पर से उठकर पंचायत ग्राउंड की तरफ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेड़की दौला टोल प्लाजा के नजदीक अहीर रेजीमेंट धरना स्थल पर सुबह लगभग 11बजे पंचायत की गई। इसमें आसपास के गांव के व दूसरे जिलों के लोग शामिल हुए। फिल्म 120 बहादुर के पर सभी ने विचार विमर्श किया। इस दौरान कहा गया कि रेजांगला में 114 अहीर शहीद हुए थे यह फिल्म वीर अहीर के नाम पर बननी चाहिए थी। मांग की गई कि फिल्म रेजांगला में शहीद हुए अहीरों पर पूरा केंद्रित हो और फिल्म का नाम भी वीर अहीर के नाम हो। पंचायत में करीब 700 लोग मौजूद रहे। इसमें कर्नल चंदूलाल (सभा अध्यक्ष), टीसी राव, कंवरलाल, श्योचंद, अरुण यादव, रवि यादव पार्षद, सतीश पार्षद, बलबीर मास्टर, नारायण सिंह, अजीत जिला अध्यक्ष (मानेसर) उपस्थित रहे। पंचायत के बाद फरहान अख्तर का पुतला टोल प्लाजा के पास फूंका गया। कुछ समय के लिए टोल प्लाजा की 3–4 लाइन बंद कर दी गई। महापंचायत में फैसला लिया गया 26 अक्तूबर को ट्रैक्टर व गाड़ियों द्वारा खेड़की दौला टोल प्लाजा से दिल्ली तक रैली निकाली जाएगी। महापंचायत समय दो बजे समाप्त हुई।



हाईवे पर वाहनों की लगीं लंबी कतारें

जाम के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ समय के लिए टोल प्लाजा की 3-4 लाइन बंद कर दी गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। अहीर नेताओं का कहना है कि जब तक फिल्म का नाम नहीं बदला जाता, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। पंचायत को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed