{"_id":"68f3e741bcc71f96960135ab","slug":"there-was-a-huge-crowd-at-the-warehouses-to-buy-green-crackers-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-70058-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ग्रीन पटाखे लेने के लिए गोदामों पर लगी भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ग्रीन पटाखे लेने के लिए गोदामों पर लगी भारी भीड़
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई बिक्री, दिल्ली से भी पहुंचे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम/पटौदी। धनतेरस के दिन कादीपुर के ग्रीन पटाखों के गोदामों में खरीदारों की भारी भीड़ रही। सुबह से ही पटाखे खरीदने के लिए गोदामों के बाहर भारी भीड़ उमड़ने लगी। भीड़ को देखते हुए मौके पर पुलिस पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया।
दिल्ली समेत कई इलाकों से लोग पटाखे खरीदने के लिए कादीपुर के गोदामों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। दूसरी ओर पटौदी एरिया में भी गोदामों पर सुबह से दिनभर पटाखे खरीदने वालों की भीड़ रही। बता दें कि पिछले कई दिनों से लोग दिवाली के लिए पटाखा गोदामों के चक्कर काट रहे थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेशों के चलते पटाखे बिक नहीं रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन(हरित) पटाखे फोडने की अनुमति दिए जाने पर शनिवार से बेचे जा रहे हैं।
इधर पटौदी निवासी हनीफ खान ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब हम दिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ सकेंगे। सैयद शाहपुर के सरपंच पवन सहरावत ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने दिवाली पर पटाखे छोड़ने पर लगी रोक को हटा दिया है। जिससे हम अब दिवाली पर्व पर पटाखे फोड़ सकेंगे। सुशील कुमार ने बताया कि लोगों व बच्चों में काफी उत्साह है। बच्चों के लिए सुबह ही पटाखे खरीद लिए हैं।