फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There should be no delay in resolving complaints: ADC

शिकायतों के निपटारे में न हो देरी : एडीसी

Thu, 22 Jan 2026 04:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
There should be no delay in resolving complaints: ADC
एडीसी सोनू भट्ट ने कहा, नागरिकों की समस्याओं के निपटारे में कारगर सिद्ध हो रहे समाधान शिविर
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार के निर्देश पर व डीसी अजय कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के निवारण के लिए प्रभावी मंच बन रहा है। बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में यह समाधान शिविर एडीसी सोनू भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर नागरिक की शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और उसका निवारण पारदर्शी, संवेदनशील तथा समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भई शिकायत के निपटारे में देरी न की जाए।




शिविर में कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपकर उनके निस्तारण के लिए स्पष्ट समय सीमा तय की गई। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए और नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed