{"_id":"68fbd4d22157f3720d071deb","slug":"the-youth-was-shot-due-to-enmity-the-accused-is-on-two-day-remand-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-70439-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रंजिश में मारी थी युवक को गोली, दो दिन के रिमांड पर आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रंजिश में मारी थी युवक को गोली, दो दिन के रिमांड पर आरोपी
विज्ञापन
अवैध मादक पदार्थ रखने पर एक साथ जेल गए थे आरोपी और पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रवि नगर में बृहस्पतिवार शाम युवक का अपहरण करने के दौरान पेट में गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। घायल हुए प्रशांत पराशर के पिता की शिकायत पर सेक्टर-9 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी शुभम को वारदात के कुछ घंटे बाद ही हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी और पीड़ित 2023 में 22.80 ग्राम हेरोइन मादक पदार्थ और अवैध रूप से हथियार रखने पर सेक्टर-9ए थाना क्षेत्र से गिरफ्तार हो चुके है। एक साथ दोनों आरोपी जेल गए थे। इसके कुछ बाद से ही दोनों आपस में रंजिश रखने लगे थे। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आरोपी अपने अन्य साथियाें के साथ जा रहा था। इसी दौरान उसे प्रशांत मिल गया। पहले वहां पर उनकी कहासुनी हो गई । इसके बाद आरोपी शुभम ने प्रशांत को गोली मार दी।
आरोपी शुभम पर जान से मारने की धमकी देने, एनडीपीएस एक्ट व शस्त्र अधिनियम के तीन मामले दर्ज है। पीड़ित प्रशांत के खिलाफ भी चोरी करने के दो और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं।