{"_id":"69a4473ed07003751a0c9ea8","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81123-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, आज कराया जाएगा पोस्टमार्टम, पुलिस कर रही छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर थाना के अंतर्गत प्रेमपुरी, झाड़सा गांव में एक युवक ने रविवार की सुबह कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मृत युवक की पहचान बिहार के दरभंगा निवासी दीपक (21) के रूप में हुई है। दीपक पिछले 10 वर्षों से अपने परिवार सहित गुरुग्राम के झाड़सा में किराये पर रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि दीपक (मृतक) शराब पीने का आदी था। रविवार सुबह जब दीपक का पिता काम पर चला गया तो उसने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने दीपक को फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।
जांच अधिकारी एसआई विजय ने बताया कि सोमवार को दीपक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है। कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।