Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The young man committed suicide by hanging himself from a tree.

Gurugram News: युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sun, 19 Oct 2025 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself from a tree.
परिवार वाले पहुंचे गुरुग्राम, आज होगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन


गुरुग्राम। सेक्टर-10 थानेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे के अंतर्गत सरस्वती एन्क्लेव में शनिवार की रात को एक युवक ने अज्ञात कारणों से पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया और परिवार वालों को सूचना दी। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव की शिनाख्त कन्नौज, यूपी निवासी मिश्रीपुर गांव निवासी अमर सिंह (30) के रूप में हुई है।

अमर सिंह गुरुग्राम के सरस्वती एन्क्लेव में किराये पर रहता था और एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह शादीशुदा था और पत्नी व बच्चे गांव में ही रहते हैं। शनिवार की शाम को अमर सिंह ड्यूटी से वापस आकर कमरे पर सो गया था। रविवार की सुबह अमर सिंह के पड़ोसियों ने देखा कि वह पेड़ पर फंदा से लटका हुआ है। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस ने परिवार को घटना के बारे में जानकारी दी। रविवार शाम तक युवक के परिवार वाले गुरुग्राम पहुंचे। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए जाएंगे ताकि युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed