फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The villagers of Naurangpur are facing many problems

Gurugram News: कई समस्याओं से जूझ रहे नौरंगपुर के ग्रामीण

Sat, 15 Nov 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The villagers of Naurangpur are facing many problems
नगर निगम में शिकायत के बाद भी इलाके में समाधान नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर के वॉर्ड नंबर 16 के नौरंगपुर गांव के निवासी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। सात करोड़ में बना स्टेडियम की हालत जर्जर हो गई है। इस इलाके में शिकोहपुर, नौरंगपुर, बार गुर्जर अन्य इलाकों से बच्चे खेलने आते थे लेकिन अब इसमें पशुओं का डेरा है। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे है। आंगनवाड़ी केंद्रों में भी गंदगी है। सड़कें भी खराब हैं। वाहनों के चलने से धूल उड़ रही है। नालों की सफाई नहीं होने से लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

लोगों ने कहा कि कई गलियों में गंदा पानी बह रहा है। श्मशान घाट की भी हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार नगर निगम में समस्याओं को लेकर अवगत कराया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। खेतों में गंदा पानी भर रहा है। इस वजह से खेती करने में बाधा आ रही है। गांव के सतपाल ने बताया कि इलाके सफाई नहीं हो रही है। नौरंगपुर निवासी सतबीर ने बताया कि नगर निगम में आने से गांव में सुविधाओं की स्थिति और खराब हो गई है। शिकायत के बाद कार्रवाई भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed