फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The uncontrolled car entered the temple after hitting two people.

Gurugram News: दो लोगों को टक्कर मारकर मंदिर में घुसी बेलगाम कार

Sun, 12 Oct 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The uncontrolled car entered the temple after hitting two people.
पालम विहार के चौमा गांव की घटना
विज्ञापन




अस्पताल में चल रहा पुजारी और महिला का इलाज
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पालम विहार के चौमा गांव में शुक्रवार रात तेज रफ्तार एक गाड़ी दो लोगों को टक्कर मारते हुए श्रीराम मंदिर की दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। हादसे में गली में जा रहे मंदिर के पुजारी और एक महिला घायल हुई। दोनों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। पालम विहार थाना पुलिस ने आरोपी चालक रूद्र सहगल को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले सत्येंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ श्रीराम मंदिर में रहते हैं। शुक्रवार रात करीब नौ बजे मंदिर के पड़ोस वाली गली से वह चौमा गांव में दूध लेने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान जब वह गली में पहुंचे तो पीछे से एक गाड़ी तेज रफ्तार में आ रही थी। चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद वह गाड़ी मंदिर की दीवार को तोड़ते हुई अंदर घुस गई। आसपास के लोगों ने गाड़ी चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जांच के दौरान यह भी पता चला कि सत्येंद्र को टक्कर मारने से पहले गाड़ी चालक ने गली में ही जागृति नाम की महिला को भी टक्कर मारी थी और वह वहां से भाग रहा था। आसपास के लोगों ने चालक के शराब के नशे में गाड़ी चलाने की बात कही। जांच अधिकारी धर्मेंद्र ने बताया कि गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक रूद्र सहगल को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed