फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The traffic police opened the road leading to the hospital at Agrasen Chowk.

ट्रैफिक पुलिस ने अग्रसेन चौक पर अस्पताल की ओर जाने वाला रास्ता खोला

Sun, 12 Sep 2021 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The traffic police opened the road leading to the hospital at Agrasen Chowk.
गुरुग्राम। पुराने शहर में बस अड्डे की ओर जाने वालों के लिए राह आसन बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट में परिवर्तन किया है। डाकखाना की ओर से आने वाले वाहनों को सिविल अस्पताल की ओर आना है अब उनको अग्रसेन चौक से निकाला जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने इस बंद रूट को खोल दिया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर जो वाहन बस अड्डे की ओर से आते थे उस दिशा को बस अड्डे से अग्रसेन चौक के पास तक बंद कर दिया गया है। वहां पर सड़क निर्माण चल रहा है। उधर से आने वाले वाहनों को सामने की सड़क में बीचों बीच बांट दिया गया है। बता दें कि बस अड्डे के पास अंडरपास का निर्माण चल रहा है। इसके चारों ओर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित है।
विज्ञापन

लेन ड्राइविंग को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक पुलिस ने लेन में चलने के लिए अभियान चला रखा है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस साल अब तक तीन हजार से अधिक चालान किया गया है। ट्रैफिक पुलिस की चार टीम की ओर से 14 किमी की दूरी में लगाया गया है। रोजाना 80 से 100 के बीच चालान काटे जा रहे हैं। प्रति वाहन 1500 रुपये जुर्माना लिया जाता है। दो बार लगातार गलत लेन में चलने पर तीसरी बार चालक का लाईसेंस निरस्त करने के लिए संबधित अथार्टी को पत्र लिखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डे पर चल रहे निर्माण को देखते हुए ठेकेदार की ओर से मिलने वाले इनपुट के बाद रास्ते में परिवर्तन किया गया है। जिस हिसाब से साइट पर निर्माण काम पूरा होता है उसी हिसाब से ट्रैफिक में परिवर्तन किया जाता है।
-आर एस तोमर, डीसीपी, ट्रैफिक गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed