फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The traffic police fined the vehicle for driving in the opposite direction

Gurugram News: उल्टी दिशा में वाहन चलाया, ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माना लगाया

Mon, 08 Sep 2025 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
The traffic police fined the vehicle for driving in the opposite direction
एक सप्ताह में यातायात पुलिस ने 1.97 करोड़ रुपये का किया चालान
विज्ञापन


14 हजार से ज्यादा वाहन चालकों पर की गई कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत एक सप्ताह में 14,045 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 1.97 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यातायात पुलिस की तरफ से बीते चार महीने से यह अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने पर 2128, दोपहिया वाहन पर पीछे बैठी सवारी बिना हेलमेट 1320, गलत लेन में वाहन चलाने पर 1107, चालक बिना हेलमेट 980, शराब पीकर वाहन चलाने पर 565, गलत जगह पर वाहन खड़ा करने पर 834, ट्रिपल राइडिंग 220, तेज गति में वाहन चलाने पर 122, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल 87 के साथ ही अन्य यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान किए गए। इस अभियान के तहत यातायात पुलिस सुरक्षा रथ के माध्यम से विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करती है। एक हफ्ते में पुलिस की ओर से 19 जगहों पर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिनमें 820 से अधिक लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

-----------

गलत लेन में वाहन चलाने वालों पर लगा 42.93 लाख का जुर्माना

गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने एक महीने में गलत लेन में चलने वाले वाहनों पर 42.93 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यातायात पुलिस ने 9,574 वाहनों पर जुर्माना लगाया है। यातायात पुलिस ने अगस्त महीने में विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed