फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The title clash will take place between the Dhanraj Pillay and KD Singh Babu teams.

Gurugram News: धनराज पिल्लई और केडी सिंह बाबू टीम के बीच होगा खिताबी मुकाबला

Mon, 20 Jul 2026 05:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
The title clash will take place between the Dhanraj Pillay and KD Singh Babu teams.
हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में दोनों टीमों ने दर्ज की शानदार जीत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नेहरू स्टेडियम में आयोजित आदित्य भारद्वाज प्रथम स्मृति मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता-2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। रविवार देर शाम खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में धनराज पिल्लई और केडी सिंह बाबू टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली। अब प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला इन दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा।



आयोजक समिति के अध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि पहला सेमीफाइनल मुकाबला मेजर ध्यानचंद और केडी सिंह बाबू टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में केडी सिंह बाबू टीम का दबदबा देखने को मिला। टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मेजर ध्यानचंद टीम को 8-3 के बड़े अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन




वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला धनराज पिल्लई और बलबीर सिंह सीनियर टीम के बीच खेला गया। इस मैच में धनराज पिल्लई टीम ने शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया और 4-1 के स्कोर से जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। इस अवसर पर समाजसेवी पवन अहलावत, हॉकी प्रशिक्षक निर्मला डागर, मास्टर श्रद्धानंद, महेंद्र सिंह, नरेश सैनी, सागर सैनी, उज्ज्वल सिंह, आशु, पवन यादव, राजकुमार, कुणाल यादव, पायल और मनीषा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
आदित्य भारद्वाज की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस सिक्स-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को हॉकी के प्रति प्रेरित करना और खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। -अशोक कुमार, हॉकी, प्रशिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed