{"_id":"6153542c8ebc3e62646702f7","slug":"the-then-secretary-of-the-red-cross-arrested-for-harassment-gurgaon-news-noi6073505156","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडक्रॉस के तत्कालीन सचिव महिला उत्पीड़न में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडक्रॉस के तत्कालीन सचिव महिला उत्पीड़न में गिरफ्तार
विज्ञापन
गुरुग्राम। महिला सहकर्मी के दुष्कर्म एवं उत्पीड़न के आरोप में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्कालीन सचिव श्याम सुंदर को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बुधवार को उन्हें अदालत में पेश करेगी। संकेत मिले हैं कि पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड भी ले सकती है।
12 अगस्त को तत्कालीन सचिव के खिलाफ उसी कार्यालय में काम करने वाली महिला ने उत्पीड़न और अश्लीलता करने का मामला महिला थाने में दर्ज कराया था। उसी के दो दिन बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यपाल ने पूर्व सचिव को सम्मानित किया था जिसे लेकर महिला संगठनों ने आपत्ति की थी।
इस मामले की शिकायतें शासन स्तर पर सीएम तथा गृहमंत्री से की गईं। उसी के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सक्रिय हुई लेकिन गिरफ्तार नहीं किया जा सका। इसी दौरान प्रदेश सरकार ने श्याम सुंदर को प्रदेश मुख्यालय से संबद्ध कर दिया था। यहां की जिम्मेदारी फरीदाबाद के सचिव को सौंप दी थी। वहीं दूसरी ओर इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना तो उसने जिला अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की। लेकिन इसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद आरोपी सचिव ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई। वहां से भी उसकी याचिका को खारिज हो गई। इस बीच महिला के अदालत में बयान हुए। जिसमें उसने आरोपी पर अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। जिनको जांच अधिकारी शामिल कर रहीं हैं। साथ ही पीड़िता से कुछ और साक्ष्य इस मामले में मांगे हैं।