{"_id":"60a54f118ebc3e6ac9443dbf","slug":"the-temperature-dropped-due-to-rain-throughout-the-day-gurgaon-news-noi5826890157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर होती रही बारिश से तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर होती रही बारिश से तापमान में आई गिरावट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। मंगलवार रात और बुधवार को हुई बारिश से गुरुग्राम जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे थे और मौसम विभाग ने भी बुधवार को बारिश होने की संभावना जताई थी। मंगलवार देर शाम ही हल्की फुहारें शुरू हो गई थीं। बताया जा रहा हैै कि ताउते तूफान के कारण हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में मौसम में यह परिवर्तन आया है। वहीं प्रदेश सरकार ने बुधवार को लोगों से अपील की है कि ताउते तूफान हरियाणा व आसपास के क्षेत्रों की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में लोग अगले 48 घंटों तक घरों से बाहर न निकलेें। 50 किलोमीटर से अधिक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है।
बुधवार को दिनभर बारिश होने से लोगों की गर्मी से राहत मिली। तापमान भी घटकर अधिकतम 24 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के समय बूंदाबांदी होती रही, लेकिन हवा काफी कम चल रही थी। शाम से तेज बारिश होने लगी। वहीं ताउते तूफान के हरियाणा की तरफ बढ़ने के कारण लोग चिंतित हैं कि ज्यादा नुकसान तो नहीं होगा। बारिश के कारण बुधवार को गुरुग्राम की सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम वाहन चलते दिखाई दिए। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया।
किसानों के चेहरे भी खिले
बारिश के कारण किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं, क्योंकि यह ज्वार, अरहर, मूंग दाल सहित अन्य फसलों की बुआई का समय चल रहा हैै। वहीं जिन्होंने ज्वार की अगेती फसल लगाई हुई हैै, उसके सिंचाई करने की तैयारी की जा रही थी। ऐसे में समय पर बारिश होने से किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए ट्यूबवेल नहीं चलाने पड़ेंगे। वहीं फसलों और पेड़-पौधों को बारिश का पानी मिलने से हरियाली आएगी। मौसम विभाग की माने तो बृहस्पतिवार को भी हरियाणा राज्य के कई जिलों में बारिश होने और कई जिलों में बारिश वाला मौसम रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
तार टूटने से सात घंटे बिजली रही गुल
शहर के सेक्टर-37 औद्योगिक क्षेत्र और सेक्टर-10 में बिजली के तार टूटने से सात घंटे बिजली गुल रही। बिजली चले जाने से लोग परेशान हो उठे और अधिकारियों के यहां फोन मिलाते रहे। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा तारों को टूटने के कारण बिजली गुल रहने की बात कही गई।
सोहना में जलभराव, दावों की पोल खुली
सोहना। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं कस्बे के विभिन्न स्थानों पर हुए जलभराव ने नगरपरिषद के दावों की भी पोल खोल कर रख दी है। परिषद विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से लगाए गए हार्वेस्टिंग सिस्टम फेल हैं, जिनमें बरसाती पानी नहीं जा रहा है। बाजारों में बरसात का पानी एकत्रित हो गया है। सीवर जाम होने से पानी सड़कों पर बह रहा है। वहीं बुधवार को पूरे दिन झमाझम बारिश होने से बिजली व्यवस्था भी बाधित रही, जो देर शाम तक भी बहाल नहीं हो सकी। शहरवासियों में एडवोकेट सीमा डागर, चमन राघव, अनिल शर्मा श्रवण कुमार,रामबाबू गुप्ता आदि लोगों ने बताया कि बिजली न होने से काफी दिक्कतें हुईं।