{"_id":"603e7fe48ebc3ee94f44e263","slug":"the-swimming-pool-will-open-according-to-the-criteria-of-covid-19-gurgaon-news-noi568854319","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 के मापदंडों के अनुसार खुलेंगे तरणताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 के मापदंडों के अनुसार खुलेंगे तरणताल
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में तरणताल शुरू करने के लिए खेल विभाग एवं जिला खेल परिषद से कोविड-19 के तहत बनाए गए मानकों को पूरा करना होगा। इसके लिए उसी तरह आवेदन करना होगा, जिस तरह लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन किया जाता है। इसके साथ तरणताल में सुरक्षा उपकरण, लाइफ गार्ड प्रशिक्षक, पानी की जांच रिपोर्ट के साथ दस्तावेज 20 मार्च तक जमा करने होंगे।
इस बारे में नेहरू स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय ने सभी तरणताल संचालकों को निर्देश दिये हैं। इसमें कहा है कि तरणताल चाहे 5 साल के लिए हो या 1 साल के लिए, लाइसेंस जारी किये गए हैं। उनको दोबारा से तरणताल चलाने के लिए जिला खेल विभाग की अनुमति लेेनी होगी। वहीं, जिला खेल कार्यालय की टीम समय-समय पर तरणताल का निरीक्षण करके उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट देगी।
सभी संचालकों को सरकार के मापदंड के अनुसार ही तरणताल दोबारा चलानेे के निर्देश दिये जा रहे हैं। समय-समय पर तरणतालों का निरीक्षण भी किया जाएगा। बिना जिला खेल कार्यालय की अनुमति के कोई भी तरणताल नहीं खोलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
- जेजी बैनर्जी, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी गुरुग्राम।