फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The strike will continue till action is taken against the accused.

Gurugram News: आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होने तक जारी रहेगी हड़ताल

Fri, 30 Jun 2023 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
The strike will continue till action is taken against the accused.
लोक निर्माण विभाग की कैंटीन के कर्मचारी हड़ताल पर, सुपरवाइजर पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। लोक निर्माण विभाग में आने वाले विशिष्ट लोगों को खाना नहीं मिल पा रहा है। यहां की कैंटीन के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उन्होंने सुपरवाइजर पर मारपीट करने और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे रखी है। कैंटीन कर्मचारियों का कहना है कि जब तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, वह हड़ताल पर रहेंगे।

दो दिन पहले कैंटीन कर्मचारी वीरेंद्र के साथ वहां के एक सुपरवइजर ने मारपीट कर दी थी। आरोप है कि सुपरवाइजर अक्सर कैंटीन कर्मचारियों के साथ अभद्रता करता है और नौकरी से निकालने की धमकी देता है। पीड़ित वीरेंद्र ने बताया कि सुपरवाइजर ने अपने तीन चार आदमियों के साथ मिलकर मारपीट की है। कैंटीन में करीब 20 लोगों का स्टाफ है। वह रेस्ट हाउस की शुरुआत से ही काम कर रहा है। अन्य कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि आरोपी उन्हें बार बार काम से निकालने की धमकी देता है। मारपीट करता है। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। लगातार उत्पीड़न से सभी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed