फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The speed of vehicles slowed down due to waterlogging on the roads

सड़कों पर जलभराव से धीमी पड़ी वाहनों की रफ्तार

Sat, 08 Jan 2022 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
The speed of vehicles slowed down due to waterlogging on the roads
गुरुग्राम। बारिश से सड़कों पर हुए जलभराव ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। मुख्य मार्गों से लेकर आंतरिक सड़कों तक जलभराव से वाहनों की रफ्तार दिनभर धीमी रही। टूटी सड़कें और गड्ढों से सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया चालकों व पैदल चलने वालों को हुई। यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया पर रूट देखकर निकलने की अपील की।
विज्ञापन

शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश से शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे सड़कों पर हुए गड्ढे और टूटी सड़क का नहीं पता चलने से वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। शीतला माता मंदिर रोड, लक्ष्मण विहार, घनवापुर चौक से बजघेड़ा जाने वाले सड़क, दिल्ली जयपुर एक्सप्रेसवे पर नाहरपुर रूपा के पास, द्वारका एक्सप्रेसवे, सिविल लाइन, मोर चौक, बस स्टैंड, समेत अन्य स्थानों पर भारी जलभराव रहा। सबसे ज्यादा दिक्कत दो पहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को हुई। वहीं सड़क किनारे पानी भरने से पब्लिक ट्रांसपोर्ट से उतरने वाले लोग भी बीच सड़क पर ही उतरे। इससे पीछे चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

पैदल पाथ वे में भरा पानी
खेड़कीदौला में बने पैदल पाथ वे में जलभराव हो गया। इससे पैदल चलने वाले लोगों इस पाथ वे से नहीं जा सके। लोगों को लंबा चक्कर काटकर पैदल चलना पड़ा। वहीं कुछ अंडर पास में भी पानी जमा हुआ। जलभराव ने नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य वाले स्थानों पर हुई परेशानी
अतुल कटारिया चौक पर बन रहे फ्लाईओवर, सदर बाजार के पास अंडर पास और सोहना रोड पर एलिवेटेड रोड बनाने का काम चल रहा है। इससे सड़क संकरी हो गई है। सड़क किनारे जलभराव होने और कई जगह कच्चे रास्ते पर पानी भरने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed