फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The society is hi-tech, but there is no freedom from the hassle of cylinders.

Gurugram News: सोसाइटी हाईटेक, मगर नहीं मिली सिलिंडर के झंझट से आजादी

Sun, 15 Mar 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The society is hi-tech, but there is no freedom from the hassle of cylinders.
20 से अधिक सोसाइटियों में नहीं हैं पीएनजी कनेक्शन, 5 सोसाइटियों में काम लंबित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। हाई-राइज सोसाइटियों में रसोई गैस का संकट गहरा गया है। द्वारका एक्सप्रेसवे से सटी 20 से अधिक सोसाइटियों के करीब 10 हजार परिवार आज भी पीएनजी कनेक्शन के इंतजार में एलपीजी सिलिंडर पर निर्भर हैं। युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावित हो रही गैस सप्लाई ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि एनसीआर के सबसे अहम जगहों में से एक गुरुग्राम को माना जाता है, जिसमें कई सोसाइटियों में पीएनजी कनेक्शन नहीं है। अगर पीएनजी कनेक्शन होता तो गैस सिलेंडर के बार-बार बदलने की आवश्यकता नहीं होती है और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम रहती है। निवासियों ने मांग की है कि सोसाइटियों में जल्द से जल्द पीएनजी कनेक्शन करवाया जाएं, जिससे बढ़ती संख्या के बीच लोगों को रसोई गैस की समस्या से राहत मिल सके।
------------
मैंने कई बार सोसाइटी प्रबंधकों को पीएनजी के लेने की मांग की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीएनजी कनेक्शन नहीं होने की वजह से लोगो को एलपीजी गैस पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- भानू प्रताप, ग्रैंड आईवा सोसाइटी, सेक्टर-103, निवासी
-----------
मेरे सोसाइटी में पीएनजी कनेक्शन नहीं है, इससे बुकिंग और डिलीवरी में समय बर्बाद होता है। पीएनजी का प्रयोग सरकार की ओर से स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की नीति के अनुरूप है और इससे प्रदूषण भी कम होता है। - अभिषेक खेमका, गोदरेज मेरिडियन सोसाइटी, सेक्टर-106, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पीएनजी कनेक्शन एक सुरक्षित और ईंधन होता है। कई बार सोसाइटी में एलपीजी सिलिंडर को रखना मुश्किल होता है, और हादसे का डर बना रहता हैं। - श्वेता दुआ, सोलेरा सिग्नेचर ग्लोबल, सेक्टर 107, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed