{"_id":"6a676d4d28e054772a016ac0","slug":"the-shri-jagannath-yatra-program-concluded-with-niladri-bije-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95906-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नीलाद्रि विजे के साथ संपन्न हुआ श्री जगन्नाथ यात्रा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नीलाद्रि विजे के साथ संपन्न हुआ श्री जगन्नाथ यात्रा कार्यक्रम
विज्ञापन
इस्कॉन के नेतृत्व में 21 सोसाइटियों में श्री जगन्नाथ रथ यात्राएं आयोजित की गईं
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-15 पार्ट 2 में सोमवार को भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र को फिर मंदिर में स्थापित कर दिए गए। मंदिर में भगवान के विराजने और दर्शन देने के इस कार्यक्रम को नीलाद्रि विजे कहा जाता है। इस मौके पर भगवान के भोग साग और चावल का प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। भक्तों ने हरे कृष्ण हरे कृष्ण हरे कृष्ण हरे-हरे और जग जगन्नाथ के जय घोष के साथ मंदिर में उनका स्वागत किया। काफी संख्या में ओडिशा के परिवार मंदिर परिसर में मौजूद रहे।
इसके पहले शनिवार की शाम सेक्टर 48 स्थित सेंट्रल पार्क रिसोर्ट में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजित की गई। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। लोगों ने रथ को खींचने में काफी दिलचस्पी दिखाई। रविवार की शाम सेक्टर-9 में ग्रैड रथ यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस्कॉन में प्रवक्ता अमानी अवतार दास ने बताया कि इसके साथ ही रथ्र यात्रा का कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस साल शहर की 21 सोसाइटियों में इस्कॉन की ओर से रथयात्राएं आयोजित की गईं।