फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The shopkeepers attacked the sabotage squad that went to remove the encroachment

अतिक्रमण हटाने गए तोड़फोड़ दस्ते पर दुकानदारों ने किया हमला

Wed, 01 Jun 2022 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
The shopkeepers attacked the sabotage squad that went to remove the encroachment
गुरुग्राम। सदर बाजार में मंगलवार शाम अतिक्रमण हटाने गए नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते पर दुकानदारों ने हमला कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई। इसमें एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी है। निगम अधिकारियों का आरोप है कि दुकानदारों ने हमले के दौरान निगम की एक गाड़ी से सामान की भी चोरी की है। फिलहाल सिटी थाना की पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट आदि विभिन्न धाराओं के तहत तीन से अधिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम के प्रवर्तन विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) शुभम सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल को आयोजित जिला शिकायत निवारण समिति (ग्रीवेंस) की बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इसके अलावा 27 अप्रैल को आयोजित निगम सदन की बैठक में महापौर मधु आजाद ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

इसके तहत सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर मंगलवार शाम करीब 4.15 बजे तोड़फोड़ दस्ता सदर बाजार में अतिक्रमण हटाने गया। टीम में निगम कर्मचारी निखिल, महेश, पूरन, बुद्ध राम, चालक संदीप आदि शामिल थे। सभी जैसे ही चूड़ी वाली गली में पहुंचे, सड़क पर दुकान लगा रहे कुछ लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। देखते ही देखते सभी ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से निगम कर्मी के साथ मारपीट कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर दिया जबकि भालू नामक एक दुकानदार व अन्य मौके से फरार हो गए। सिटी थाना के अधिकारी का कहना है कि निगम के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत तीन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले के फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed