फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The service lanes on Gurugram's University Road and Wazirabad Road will be transformed.

Gurugram News: गुरुग्राम विश्वविद्यालय रोड और वजीराबाद रोड की सर्विस लेनों की बदलेगी तस्वीर

Fri, 17 Jul 2026 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
The service lanes on Gurugram's University Road and Wazirabad Road will be transformed.
दोनों सड़कों की 6 किमी सर्विस लेनों का होगा कायाकल्प, 15 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) गुरुग्राम विश्वविद्यालय रोड और वजीराबाद रोड की सर्विस लेनों का जीर्णोद्धार करेगा। करीब 6 किलोमीटर लंबी सर्विस लेनों के सुधार पर लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना में सड़क मरम्मत के साथ फुटपाथ, वर्षा जल निकासी व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को भी बेहतर बनाया जाएगा।
जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि दोनों सड़कों के दोनों ओर लगभग 1.5-1.5 किलोमीटर लंबी सर्विस लेनों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इससे आसपास के रिहायशी सेक्टरों के निवासियों, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और व्यावसायिक क्षेत्रों तक पहुंच अधिक सुगम होगी। साथ ही स्थानीय यातायात के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध होने से मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। यह कार्य दो अलग-अलग योजनाओं के तहत किया जाएगा। पहली योजना गुरुग्राम विश्वविद्यालय के सामने सेक्टर-52/57 डिवाइडिंग रोड पर तथा दूसरी सेक्टर-51/57 डिवाइडिंग रोड (वजीराबाद रोड) पर लागू होगी। दोनों योजनाओं में क्षतिग्रस्त सर्विस लेनों की मरम्मत कर नई सड़क सतह बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

योजना के तहत पैदल यात्रियों की सुविधा को भी प्राथमिकता दी जाएगी। नए फुटपाथ बनाए जाएंगे और मौजूदा पैदल यात्री सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। साथ ही वर्षा जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सड़क किनारे की नालियों और ड्रेनेज चैनलों की मरम्मत की जाएगी। इससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या कम हो सके। चिन्हित स्थानों पर ग्रीन बेल्ट का स्तर भी नीचे किया जाएगा, जिससे वर्षा जल प्राकृतिक रूप से उसमें समाहित हो सके। सर्वे के दौरान कई स्थानों पर अतिक्रमण और अनधिकृत पार्किंग की पहचान हुई है। इन्हें हटाकर सर्विस लेनों को अवरोधमुक्त बनाया जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग गति वाले वाहनों के लिए नई लेन मार्किंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
परियोजना पूरी होने के बाद स्थानीय यातायात अधिक सुचारु होगा, आसपास के सेक्टरों तक पहुंच आसान होगी। मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव घटेगा और नागरिकों को सुरक्षित एवं बेहतर शहरी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि जीएमडीए शहर में सड़क अवसंरचना और यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए इस प्रकार की एकीकृत विकास परियोजनाएं लगातार लागू कर रहा है। पीसी मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed