{"_id":"64cf9f3ecc2ad1d84e0d9104","slug":"the-servant-stole-15-lakh-cash-and-jewelery-by-making-the-other-servant-unconscious-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-11701-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नौकर ने दूसरे नौकर को बेहोश कर 15 लाख नगद व आभूषण चोरी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नौकर ने दूसरे नौकर को बेहोश कर 15 लाख नगद व आभूषण चोरी किए
विज्ञापन
नौकर ने दूसरे को नौकर बेहोश कर 15 लाख नगद व आभूषण चोरी किए
- वारदात के समय व्यापारी बेटे का जन्मदिन मनाने बाहर गया था
अमर उजाला ब्यूरो
गरुग्राम। डीएलएफ फेस-1 थाना क्षेत्र में व्यापारी के मकान में नौकर ने नकदी व आभूषणों चोरी कर लिए। आरोपी ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब मकान मालिक अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए रिसॉर्ट में परिवार सहित गया था। घर का एक नौकर बेहोशी की हालत में मिला, जबकि दूसरा नौकर गायब है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। शिकायत के अनुसार चोर उसके घर से 15 लाख रुपए की नकदी व लाखों रुपए के आभूषण चोरी कर ले गए।
पुलिस के अनुसार राहुल नागपाल निवासी डीएलएफ फेस-1 ने बताया कि वह दिल्ली की लोहा मंडी में व्यापार करता है। गत शनिवार को उसके बेटे का जन्मदिन था, जिसे मनाने के लिए वे बेला मोंडे रिसॉर्ट में परिवार सहित गया था। घर पर गार्ड शिव नंदन था और घर का नौकर कमल सिंह था। जब वह अपने परिवार के साथ वापस आया तो मकान का गेट खुला मिला और गार्ड शिव नंदन गायब था। तलाश की तो वह ऊपर चौथे फ्लोर पर बेहोशी की हालत में मिला, जबकि घर का नौकर कमल सिंह कहीं नहीं मिला। इसके बाद उन्हें का घर का ताला टूटा मिला और उसकी पत्नी व मां के गहने गायब मिले। इसके अलावा 15 लाख रुपए की नकदी भी गायब मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।