फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The road is deadly...but passing through it is a compulsion

Gurugram News: जानलेवा है सड़क...मगर इससे गुजरना मजबूरी

Mon, 18 Aug 2025 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
The road is deadly...but passing through it is a compulsion
सेक्टर-102 और 99 ए की सड़कें खस्ताहाल होने के कारण लोग त्रस्त
विज्ञापन

एक तरफ बंद है सड़क, दूसरी तरफ गड्ढे, 15 हजार से ज्यादा लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-102 और 99ए की सड़कें खस्ताहाल होने के कारण लोग त्रस्त है। लोगों का कहना है कि यह सड़क झज्जर और रोहतक तक पहुंचती है। इस कारण इस सड़क पर पूरा दिन आवागमन रहता है। लोगों का कहना है कि यह सड़क जानलेवा है लेकिन उनके पास कोई दूसरा विकल्प न होने के कारण इससे गुजरना उनकी मजबूरी है। लोगों का कहना है कि एक तरफ से तो यह सड़क बंद है और दूसरी तरफ यह समझना मुश्किल है कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क।
इन खस्ताहाल सड़कों के कारण सेक्टर-99ए स्थित हैबिटेट, हैबिटेट प्राइम, परीना लक्ष्मी और परीना कोवान के निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे से सेक्टर-99ए पहुंचने वाली सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं। लोगों के अनुसार, सड़क लगभग खत्म हो चुकी है। गड्ढों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


इन सोसाइटियों को भी है परेशानी : रिद्धि-सिद्धि, हेरिटेज मैक्स-102, गुड़गांव ग्रींस-102, सनसिटी एवेन्यू-102, ओओएफ-102, धनकोट गांव, चंदू गांव, फर्रुखनगर, एसजीटी अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

बदहाल सड़क से परेशान
हमारी सोसाइटी से मुख्य सड़क के बीच 200 मीटर का हिस्सा विवादित होने के कारण सोसाइटी के लोगों को करीब पांच किमी की दूरी तय कर दूसरी ओर जाना पड़ता है, मगर अब दूसरी ओर की सड़क भी पूरी तरह गड्ढे में तब्दील गई है। - प्रवीण ठाकुर, हैबिटेट सोसाइटी सेक्टर-99ए
काफी मुश्किल आ रही है। शहर क्या, गांव की सड़क भी ऐसी नहीं होती है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कोई बाइक सवार फिसल रहा है तो कभी स्कूटी गिर रही है। केवल सोसाइटी और गांव के लोग ही नहीं बल्कि झज्जर रोहतक जाने वाले भी इस सड़क के कारण त्रस्त हैं। - दिनेश करण, परीना कोवान

करीब 15 हजार परिवार तो सीधी तरह बदहाल सड़क के कारण परेशान हैं। पिछले 15 महीनों से लोग दो-दो फुट गहरे गड्ढे से होकर गुजरने को विवश है। चार महीने पहले मानेसर नगर निगम के एक्सइएन ने वादा किया था कि सड़क शीघ्र शुरू हो जाएगी मगर नहीं हुई। - संतोष सिंह, लक्ष्मी परीना सोसाइटी सेक्टर-99ए


यह सड़क असुरक्षित है। सरकार को जीवन की सुरक्षा के लिए सड़क का निर्माण शीघ्र कराना चाहिए। यहां रहने वाले लोग इससे बहुत ज्यादा परेशान हैं। बारिश के बाद तो स्थिति और खराब हो जाती है। - जीतेंद्र, एलिट रेसिडेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed