फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The resolution letter with Modi's guarantee is made in the spirit of nation first: Manohar Lal

राष्ट्र प्रथम की भावना से बना है मोदी की गारंटी वाला संकल्प पत्र : मनोहर लाल

Tue, 16 Apr 2024 03:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
The resolution letter with Modi's guarantee is made in the spirit of nation first: Manohar Lal
कांग्रेस झूठ और प्रलोभन के सहारे सत्ता में आने का प्रयास कर रही है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में राष्ट्र प्रथम की भावना है। मोदी की गारंटी वाला संकल्प पत्र देश के हर वर्ग और हर व्यक्ति को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुग्राम के एक होटल में भाजपा के संकल्प पत्र पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मनोहर लाल ने भाजपा के संकल्प पत्र का उद्देश्य पत्रकारों के सामने रखते हुए कहा कि मोदी की गारंटी वाले संकल्प पत्र का लक्ष्य भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। भाजपा ने दस साल के शासन के दौरान हर व्यक्ति और हर परिवार की चिंता की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के संकल्प पत्र में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी आदि चारों वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने का वादा किया है। कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस ने कभी 370 को हटाने की बात तक नहीं की। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की लेकिन मुस्लिम महिलाओं के सम्मान की बात कभी नहीं की। मोदी सरकार ने तीन तलाक समाप्त कर मुस्लिम बहनों को न्याय देने का काम किया है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाकर समाज की 500 साल पुरानी इच्छा को पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर और हर घर नल से जल पहुंचाकर जहां महिलाओं का जीवन सरल किया, वहीं एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया। पांच सालों में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य मोदी ने लिया है। कांग्रेस द्वारा की गई घोषणाओं पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस की बातों पर अब जनता विश्वास नहीं करती। कांग्रेस झूठ और प्रलोभन के सहारे सत्ता में आने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता उनके प्रयास को सफल नहीं होने देगी।

पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर, फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का है। संकल्प पत्र में पीएम मोदी ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की गारंटी दी है। अभी तक डबल इंजन सरकार ने सिलिंडर घर-घर पहुंचाए हैं। अब पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम किया जाएगा। इस अवसर पर अरविंद सैनी, जवाहर यादव, कमल यादव, अरुण यादव, गजेंद्र गुप्ता, पवन यादव, नेहा अग्रवाल एवं नीरज कुमार व राकेश राणा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed